Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : मूलवास-सीलवा में मुख्यमंत्री ने किया संत दुलाराम कुलरिया अस्पताल का लोकार्पण, भामाशाह कुलरिया परिवार ने अस्पताल किया सरकार को सुपुर्द
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : मूलवास-सीलवा में मुख्यमंत्री ने किया संत दुलाराम कुलरिया अस्पताल का लोकार्पण, भामाशाह कुलरिया परिवार ने अस्पताल किया सरकार को सुपुर्द

charlineraj_admin July 29, 2024 1 minute read
Chief Minister inaugurated the hospital

Chief Minister inaugurated the hospital

  • संत श्री दुलाराम कुलरिया राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण कार्यक्रम, जन-जन को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता, सामाजिक सरोकार के कार्यों में जन-सहभागिता जरूरी – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • सेवा ही परम धर्म, नर सेवा ही नारायण सेवा, प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बड़े बदलाव की ओर अग्रसर, बजट में प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास के लिए की गई घोषणाएं
चार लाइन न्यूज़ डेस्क – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार जन-जन तक मूलभूत चिकित्सा सेवाओं को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि आमजन को घर के नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सकें, इसके लिए स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है. मुख्यमंत्री रविवार को बीकानेर के मूलवास-सिलवा में संत श्री दुलाराम कुलरिया राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.
इस अवसर पर केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विधायक जेठानंद व्यास, ताराचंद सारस्वत, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, सुशीला डूडी, क्षेत्र प्रचारक निंबाराम, साधु-संतों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, संत दुलाराम कुलरिया के परिजन एवं बड़ी संख्या आमजन मौजूद रहे.
मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लोकार्पण के पश्चात निःशुल्क दवा केन्द्र एवं वार्डों का अवलोकन कर परिसर में ही पौधारोपण किया तथा एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से भामाशाह कुलरिया परिवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकार के तहत कुलरिया परिवार की ओर से निर्मित करवाया गया यह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थानीय क्षेत्र और आमजन के लिए उपयोगी सिद्ध होगा. संत श्री दुलाराम ने गौ सेवा एवं समाज सेवा को अपने जीवन का मंत्र बनाकर करूणा और परोपकार की भावना को जगाया. उनकी स्मृति में यह पीएचसी उनके आदर्शों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि और कार्यों का सार्थक सम्मान है. उन्होंने कहा कि पीएचसी को सीएचसी बनाने के सामाजिक सरोकार के कार्य में सरकार भी पूर्ण सहभागिता निभायेगी.
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आमजन को मिल रही सस्ती एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवा
मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का ध्येय है कि आमजन को सस्ती एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुगमता पूर्वक उपलब्ध हों और कोई भी गरीब पैसे के अभाव में इलाज से वंचित नहीं रहे. देशभर में स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण भी किया जा रहा है. गांव व ढाणी तक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में चिकित्सा क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं. वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सभी ने देश में परिवर्तन देखा है. गरीब कल्याण एवं विकास की योजनाएं, सीमा सुरक्षा और दुनिया में बढ़ता भारत का गौरव परिवर्तन का प्रमाण है.
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान सामाजिक सरोकार की अहम कड़ी
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सामाजिक सरोकारों के तहत देश में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया. उन्होंने सबसे पहले ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की शुरूआत की, जिससे स्वच्छता के प्रति आमजन में जागरूकता आई. महिला लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान प्रारंभ किया. उन्होंने कहा कि 5 जून को पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरूआत की. इसी क्रम में राजस्थान में भी पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 7 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है. प्रदेश में मां अमृता देवी और उनके सहयोगियों का बलिदान वृक्षों के संरक्षण की अनूठी मिसाल है.
परिवर्तित बजट 2024-25 के माध्यम से विकास कार्यों की हुई शुरूआत
मुख्यमंत्री ने कहा कि संकल्प पत्र के वादों को पूरा किया जा रहा है. 8 करोड़ आमजन के लिए परिवर्तित बजट 2024-25 के माध्यम से सम्पूर्ण प्रदेश में समान विकास के लिए विकास कार्यों की घोषणाएं की गई हैं. उन्होंने कहा कि 10 जुलाई को बजट पेश होने के बाद उसे धरातल पर मूर्त रूप देने के लिए तुरंत प्रभाव से जिलों के प्रभारी मंत्रियों और सचिवों ने कार्य प्रारंभ कर दिया और विकास कार्यों की शुरूआत हो चुकी है.
आमजन सामाजिक सरोकारों के कार्यों में भी निभाएं सहभागिता
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय संकल्प के माध्यम से केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाएं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए संचालित की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि समाज के प्रति हमारे कुछ नागरिक कर्तव्य होते हैं. इसलिए जरूरतमंद को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मदद अवश्य करें. विकसित राजस्थान के सपने को साकार करने के लिए उन्होंने आमजन से सामाजिक सरोकारों के कार्यों में जन सहभागिता को और अधिक बढ़ाने की अपील की.
Chief Minister inaugurated the hospital

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : कार बाजार एसोसिएशन का मुख्यमंत्री को ज्ञापन, पुरानी कारों के ट्रान्सफर एवं पुनः रजिस्ट्रीकरण पर अप्रत्यासित कर वृद्धि हटाने की मांग
Next: बीकानेर : राजुवास का 7वां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल मिश्र ने कहा – आवश्यकता के अनुरूप जैविक पशुपालन, शोध और उद्यमिता विकास पर जोर दें विश्वविद्यालय

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.