Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • जनमत
  • कोलायत के झझु में घर में भीषण आग, अफरा-तफरी, पूरा सामान राख, पीड़ित परिवार सहमा !
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

कोलायत के झझु में घर में भीषण आग, अफरा-तफरी, पूरा सामान राख, पीड़ित परिवार सहमा !

charlineraj_admin November 18, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-11-18 at 7.46.58 PM

बीकानेर जिले में कोलायत क्षेत्र के झझु गांव में भीषण आगजनी की घटना सामने आई है. चक विजय सिंह पुरा रोड पर मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात कारणों से एक परिवार के घर में अचानक भीषण आग भड़क उठी। करीब 4:30 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। धू-धू करती लपटों के बीच गृहस्वामी राजुराम नाई, उनकी पत्नी और पड़ोसियों ने मिलकर बच्चों व पशुओं को बाहर निकालकर किसी तरह जान बचाई, लेकिन घरेलू सामान बचाने का मौका नहीं मिल पाया.

पीड़ित राजुराम नाई ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ समझ पाते उससे पहले ही पूरा मकान जलने लगा. घर में रखा रोजमर्रा का सामान, आवश्यक दस्तावेज, बर्तन, कपड़े, चांदी की दो जोड़ी पाजेब, दो सोने की अंगूठियां, रखड़ी सेट, चांदी के कड़े, सोने के झूमके सहित अन्य जेवरात सबकुछ राख हो गया. जेवरों का अनुमानित मूल्य लाखों रुपये बताया जा रहा है. राजुराम ने बताया कि वह अपनी ससुराल से मकान मरम्मत के लिए लाई गई 1,25,000 रुपये नकद भी घर में ही रखे हुए थे, जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा 2 क्विंटल गेहूं, 8 क्विंटल मोठ, 3 क्विंटल बाजरी, 1 क्विंटल मूंग तथा 5 थैले सीमेंट भी आग की भेंट चढ़ गए. इस हादसे के बाद पीड़ित परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुका है. राजुराम ने पुलिस थाना कोलायत में रिपोर्ट देकर प्रशासन से उचित सहायता एवं राहत दिलवाने की मांग की है. झझु सरपंच घम्मू राम नायक ने विधायक अंशुमान सिंह भाटी को पत्र लिखकर आगजनी हेतु मुआवजा दिलाने की मांग की है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: किसानों से कृषि मंत्री मीणा की वार्ता सफल, सांसद कस्वां के साथ ट्रैक्टर ले पहुंचे थे किसान !
Next: कांग्रेस ने मनाई पूर्व PM “आयरन लेडी” इंदिरा गांधी की जयंती, पुष्प अर्पित कर किया याद !

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.