Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : बधिर विद्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंची जिला कलेक्टर, बदहाल सफाई व्यवस्था पर हुईं नाराज, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : बधिर विद्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंची जिला कलेक्टर, बदहाल सफाई व्यवस्था पर हुईं नाराज, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

charlineraj_admin September 25, 2024 1 minute read
District Collector arrived for surprise inspection of deaf school

District Collector arrived for surprise inspection of deaf school

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (बधिर) का औचक निरीक्षण किया. जिला कलक्टर ने समूचे स्कूल परिसर का मुआयना किया. विद्यालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई और इसे अविलम्ब सुधारने के निर्देश दिए. अध्यापकों एवं अन्य स्टाफ सदस्यों से उन्होंने आवंटित कार्यों के बारे में जाना. इस दौरान प्राचार्य अरविंद सिंह बिठ्ठू मौजूद रहे.

जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी कक्षा-कक्ष, कार्यालय सहित पूरा परिसर साफ-सुथरा और स्वच्छ रहे. इसमें किसी प्रकार ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी. स्कूल परिसर में डस्टबिन रखने तथा इनका उपयोग करने के लिए निर्देशित किया. वाटर कूलर की नियमित सफाई करने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि प्राचार्य सभी व्यवस्थाओं की माॅनिटरिंग करें. अगली बार ऐसा पाया गया तो सख्त कार्यवाही की जाएगी.

जिला कलक्टर ने कम्प्यूटर लैब, ड्राइंग लैब और एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग रूम का निरीक्षण भी किया. बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स की सराहना की और कहा कि इन पेंटिंग्स को विभिन्न प्रदर्शनियों में प्रदर्शित करें, जिससे बच्चों को प्रोत्साहन मिले. बच्चों की आवासीय और भोजन व्यवस्था को देखा. भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए. बच्चों के नामांकन, उपस्थिति पंजयिका और स्टाफ की उपस्थिति के बारे में जाना.

जिला कलक्टर ने स्टोर में पड़े अनावश्यक सामान और रद्दी पर भी नाराजागी जताई और कहा कि नीलामी प्रक्रिया के न्यूनतम नियमसम्मत समय के पश्चात् कोई भी अनुपयोगी और नाकारा सामान नहीं रहे, यह सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने रिकाॅर्ड नियमानुसार संधारित करने और पत्रावलियों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : भक्ति और सूफी संगम के साथ 1 से 6 अक्टूबर तक होगी राजस्थान कबीर यात्रा, तीन बार के ग्रेमी अवार्ड विजेता रिकी केज होंगे शामिल
Next: बीकानेर : घरेलू गैस सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग पर की गई कार्रवाई, गैस सिलेंडर सहित अवैध रिफिलिंग की सामग्री जब्त

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.