Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • खाजूवाला : बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, सभी सरकारी कार्यालयों में 2 फीट तक पानी, विधायक मेघवाल ने जिला कलेक्टर से की बात
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

खाजूवाला : बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, सभी सरकारी कार्यालयों में 2 फीट तक पानी, विधायक मेघवाल ने जिला कलेक्टर से की बात

charlineraj_admin August 2, 2024 1 minute read
Flood situation in Khajuwala after rain

Flood situation in Khajuwala after rain

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – प्रदेशभर में हो रही भारी बारिश के साथ बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में भी भारी बारिश जारी है. खाजूवाला के साथ-साथ पूगल में भी बारिश के बाद बाढ़ जैसे स्थिति पैदा हो गई है. कस्बे में अधिकत्तर क्षेत्रों में मोहल्लों की गली-गली पानी से लबालब है. लोगों के घरों में पानी घुस गया है. नहरों और खेतों में दो-दो फीट तक पानी चढ़ गया है. डिग्गी, तालाब सब पानी से सरोबार हो गए हैं. खाजूवाला में तहसील कार्यालय, सिंचाई कॉलोनी, पटवार कॉलोनी, चमडिय़ा कॉलोनी सहित शनि मंदिर, शिवा गर्ल्स कॉलेज सहित निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति हो गई है जहां करीब 2 फीट तक पानी भरा हुआ है. शिवा गर्ल्स कॉलेज के सामने वाटर वर्क्स की डिग्गी ओवरफ्लो हो गई. खेतों में बढ़ते जलस्तर के बाद अब किसानों को फसल खराबे की चिंता सताने लगी है.

भारी बारिश के बाद खाजूवाला क्षेत्र में बिगड़े हालात को देखते हुए खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि से बात की है. विधायक मेघवाल ने जिला कलेक्टर को क्षेत्र में पुख्ता व्यवस्थाओं को लेकर फोकस रखने के लिए कहा है. साथ ही अधिकारियों को फिल्ड में भेजने को लेकर भी कहा गया है. खाजूवाला के साथ-साथ पूगल में भी बारिश ने आमजन के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. इसके अलावा संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी भी लगातार खाजूवाला-पूगल की स्थिति पर अपडेट ले रहीं हैं. सिंघवी अपनी बेटी की सर्जरी के लिए जयपुर में हैं इसके बावजूद लगातार उनके द्वारा मौका स्थिति की जानकारी ली जा रही है.

भारी बारिश के बाद बनी विकट स्थिति के चलते जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किये हैं. बारिश के मद्देनज़र बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम खुद सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए मॉनिटरिंग कर रहीं है. एसपी ने खाजूवाला और पूगल में पुलिस को अलर्ट रहने को कहा है और पुलिस टीमों को फ़ील्ड में सक्रिय रहने के लिए निर्देशित किया गया है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : उसम के बाद बारिश से राहत लेकिन शहर फिर जाम, अधिकांश क्षेत्रों में भरा पानी, स्कूलों में छुट्टी
Next: जयपुर : विधायक जेठानंद व्यास ने विधानसभा में बताई पेयजल की स्थिति, रिक्त पद भरने की मांग, पूर्व सरकार पर लगाए कई आरोप

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.