Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • उदयपुर : राज्य अकादमियों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने की सांसद रावत से मुलाकात, OPS पेंशन का भुगतान कराने की मांग
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

उदयपुर : राज्य अकादमियों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने की सांसद रावत से मुलाकात, OPS पेंशन का भुगतान कराने की मांग

charlineraj_admin August 13, 2024 1 minute read
Retired employees meet Udaipur MP Dr. Mannalal Rawat

Retired employees meet Udaipur MP Dr. Mannalal Rawat

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – प्रदेश की अकादमियों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ओपीएस विकल्प पत्र जमा कराने के बावजूद अब तक पेंशन पीपीओ जारी नहीं होने पर कार्मिकों ने सोमवार को उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत से मुलाकात कर उन्हें समस्या से अवगत कराया. साथ ही पेंशन भुगतान शीघ्रातिशीघ्र कराने की मांग रखी. जिला परिषद स्थित सांसद कार्यालय में जनसुनवाई में पहुंचे सेवानिवृत्त अकादमी कार्मिकों ने सांसद को बताया कि राज्य सरकार के वित्त विभाग के आदेश के संदर्भ में राज्य की अकादमियों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने-अपने ओ.पी.एस. विकल्प पत्र संबंधित अकादमियों में यथासमय प्रस्तुत कर दिए हैं.

सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सांसद रावत को अवगत करवाया कि कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग ने ओ.पी.एस. हेतु अकादमियों/विभागों के लिए रवीन्द्र मंच सोसायटी, जयपुर को ‘‘नोडल एजेन्सी’’ बनाया है. रवीन्द्र मंच सोसायटी जयपुर को राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पेंशन कुलक (सेट ऑफ फार्मस), आवश्यक प्रपत्र व सी.पी.एफ. के सरकारी अंश की राशि मय ब्याज के ट्रेजरी सचिवालय, जयपुर में जमा कराकर अकादमी सचिव महोदय ने रवीन्द्र मंच जयपुर को सूचना आदि प्रेषित कर दी है.

साथ ही बताया कि ट्रेजरी जयपुर में यह राशि ई ग्रास चालान दिनांक 31.08.2023 व 13.09.2023 से जमा करवाई है. समय-समय पर ज्ञापन के माध्यम से समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट किया, लेकिन अब तक पेंशन भुगतान नहीं हुआ. ज्ञापन में बताया कि इन कर्मचारियों ने बैंक आदि से ऋण लेकर सरकार में राशि जमा कराई है और पेंशन के अभाव में परिवार पालन में गंभीर असुविधाओं और तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है.

सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सांसद डॉ मन्नालाल रावत को पूरी स्थिति से अवगत करवाकर जल्द से जल्द पेंशन भुगतान की मांग दोहराई. इस दौरान राजस्थान साहित्य अकादमी के सेवानिवृत्त सचिव डॉ लक्ष्मीनारायण नंदवाना, डॉ प्रमोद भट्ट, सेवानिवृत्त सहायक लेखाधिकारी रमेश कोठारी, पूर्व पुस्तकालयाध्यक्ष दुर्गेश नंदवाना, पूर्व वरिष्ठ लिपिक विष्णु पालीवाल, रामदयाल मेहर, भीमशंकर मेनारिया, सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बद्रीलाल मेनारिया व सोहनलाल पानेरी आदि उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : उत्तर पश्चिम रेलवे देशभर में क्यूआर कोड कमिशनिंग में बना नंबर 1, डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ते उ.प.रे. में 100% भुगतान ऑनलाइन
Next: बीकानेर : अंगदान-महादान के तहत मेघवाल दंपति ने लिया देहदान का फैसला, एसपी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर भरा संकल्प पत्र, कहा – मरने के बाद भी रहेंगे जिन्दा

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.