Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • बीकानेर : मृतक नरेन्द्रसिंह के परिजनों को 21 लाख की सहायता व NTPC में नौकरी पर बनी सहमति, पीट-पीट कर की गई थी निर्मम हत्या
  • अपराध
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : मृतक नरेन्द्रसिंह के परिजनों को 21 लाख की सहायता व NTPC में नौकरी पर बनी सहमति, पीट-पीट कर की गई थी निर्मम हत्या

charlineraj_admin September 2, 2024 1 minute read
The protest ended after agreement reached between Bikaner administration and protesters.

The protest ended after agreement reached between Bikaner administration and protesters.

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – नरेन्द्र सिंह हत्याकांड मामले आखिरकार प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच सहमति बन गई. मामले को लेकर पोस्टमार्टम के बाद सुबह मॉर्चरी के बाहर मृतक के परिजनों, राजपूत समाज के लोगों और भाजपा नेताओं ने धरना देकर प्रदर्शन किया गया और शव लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद म्यूजिमयम सर्किल पर जयपुर हाइवे जाम कर दिया गया और मंगलवार को बीकानेर बंद की घोषणा भी की गई थी जिसे अब समझौते के बाद वापस लिया गया है.

इस दौरान हुए समझौते में मृतक के परिजनों को 21 लाख रूपए की निजी आर्थिक सहायता, एक आश्रित को NTPC में नौकरी दिए जाने के लिखित पत्र पर सहमति बनी. प्रशासन ने लिखित पत्र में इन बातों को मानकर धरना समाप्त करवाया. इस दौरान खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी बात की थी. इस दौरान क्षत्रिय सभा के करण प्रताप सिंह ने सभा की ओर से पाँच लाख रूपए की सहायता राशि मुहैया करवाने की भी घोषणा की.

समझौता वार्ता में देहात भाजपा ज़िलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, क्षत्रिय सभा के करण प्रताप सिंह, भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत, भगवान सिंह मेड़तिया, श्याम हाड़ला, युधिष्टर भाटी, प्रह्लाद मार्शल, खींव सिंह भाटी, पूर्व सरपंच लक्ष्मण सिंह की मध्यस्ता में भूमिका रही. इस दौरान भामाशाह महावीर रांका की अगुवाई में सहायता राशि एकत्र की गई. वहीं बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम की भी सक्रिय भूमिका रही. साथ ही वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल, निगम आयुक्त अशोक आसीजा, SDM कविता गोदारा सहित अधिकारी भी मौजूद रहे.

इससे पहले पीबीएम मॉर्चरी के आगे भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया, सुरेन्द्र सिंह शेखावत सहित राजपूत समाज के लोगों ने मृतक नरेन्द्र सिंह के परिजनों के साथ धरना दिया. करीब 4 घंटे तक मामले में कोई अपडेट ना होता देखकर धरना हाइवे जाम में तब्दील कर दिया गया और म्यूजियम सर्किल पर जयपुर हाइवे जाम कर दिया गया. इसके बाद यहां से मंगलवार को बीकानेर बंद की भी घोषणा की गई लेकिन देर शाम आखिरकार सहमति बनी और धरना समाप्त कर परिजनों ने शव ले लिया.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : जिला कलेक्टर से मिले विधायक व्यास, रेलवे फाटक समस्या, राजीव गांधी तरणताल शुरू करने सहित विभिन्न विकास कार्यों और मुद्दों पर हुई चर्चा
Next: बीकानेर : महापौर ने सफाईकर्मियों को बांटे रेन कोट, सहारनीय पहल की हो रही तारीफ

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.