Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • बीकानेर : लूणकरणसर पुलिस ने पकड़े 55 लाख के नकली नोट, दो युवक गिरफ्तार, आगरा ले जाई जा रही थी बिल्कुल असली जैसी तैयार नोटों की गड्डियां
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर : लूणकरणसर पुलिस ने पकड़े 55 लाख के नकली नोट, दो युवक गिरफ्तार, आगरा ले जाई जा रही थी बिल्कुल असली जैसी तैयार नोटों की गड्डियां

charlineraj_admin July 5, 2024 1 minute read
Fake notes caught in Lunkaransar

Fake notes caught in Lunkaransar

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान लूणकरणसर में कालू टोल नाके पर 55 लाख रुपए के नकली नोट पकड़े हैं. पुलिस द्वारा एक कार की तलाशी लिए जाने पर उसमें 500-500 रुपए के नकली नोटों के 11 बंडल मिले. पुलिस ने कार जब्त कर नकली नोट के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार ये युवक 55 लाख के नकली नोट आगरा देने जा रहे थे.

लूणकरणसर थानाधिकारी गणेश कुमार ने कार्यवाही की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चैकिंग अभियान के तहत कालू टोल नाके पर एक कार में सवार दो युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से तीन बैग में 55 लाख रुपए के नकली नोटों के बंडल मिले.

हर पैकेट में पांच सौ के नोट की दस-दस गड्डियां थी. पांच-पांच लाख रुपए के 11 बंडल को कागज में इस तरह पेक किया गया था, जैसे वे बैंक से निकाले गए हो. नोटों के बंडल को खोलकर देखा तो अंदर केवल कागज थे. हर गड्डी के आगे और पीछे पांच सौ रुपए के नए असली नोट लगाए गए थे. बाहर से गड्डी असली लगती थी.
गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके घर से दो रंगीन प्रिंटर, नोट के आकार की कटिंग मशीन भी बरामद की है. दोनों युवकों को नकली नोटों के बंडल और कार सहित गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवकों की पहचान लूणकरणसर कस्बे के वार्ड 11 निवासी वेद प्रकाश शर्मा और वार्ड 25 निवासी विनय कुमार बिश्नोई के रूप में हुई. उन्होंने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के आगरा में नोटों के ये बंडल देने जा रहे थे. फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जांच करने में जुटी है और गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर रही है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जयपुर : विधायक जेठानंद व्यास ने विधानसभा में उठाया रीको की अव्यवस्थाओं का मुद्दा, कहा – रिको औद्योगिक विकास का नहीं सिर्फ जमीन बेचने का कर रही काम,
Next: बीकानेर : नाथूसर पटवार मंडल के निलंबित पटवारी की सेवाएं समाप्त, भ्रष्टाचार का आरोप सिद्ध होने पर जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.