Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • जयपुर : राजस्थान ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सम्पूर्ण भारत में रचा इतिहास, मुख्यमंत्री को अहमदाबाद में किया सम्मानित
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

जयपुर : राजस्थान ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सम्पूर्ण भारत में रचा इतिहास, मुख्यमंत्री को अहमदाबाद में किया सम्मानित

charlineraj_admin September 16, 2024 1 minute read
Rajasthan created history in the renewable energy sector in entire India

Rajasthan created history in the renewable energy sector in entire India

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सम्पूर्ण भारत में राजस्थान ने नया इतिहास रचा है. गुजरात के गाँधीनगर में भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से ‘Invest, Innovate & Inspire’ थीम पर आयोजित 4th ‘Global Renewable Energy Investors Meet & Expo’ (Re-Invest 2024) में राजस्थान को सम्मानित किया गया है. भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राजस्थान को सम्मानित किया. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को केन्द्रीय मंत्री जोशी द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया. राजस्थान को सौर ऊर्जा क्षमता में देशभर में प्रथम स्थान व समग्र नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया है. साथ ही, भारत की 200 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता लक्ष्य को प्राप्त करने में राजस्थान के महत्वपूर्ण योगदान को भी सराहा गया है.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति, महत्वाकांक्षी भावी योजनाओं, आकर्षक निवेश के अवसरों एवं राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही विशेष सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण लक्ष्य की प्राप्ति हेतु राज्य सरकार घरेलू एवं विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने, अत्याधुनिक एवं नवीनतम तकनीकों को अपनाने तथा ऊर्जा के क्षेत्र में व्यापक एवं दूरगामी सुधार लाने के लिए सतत प्रयासरत है. हमारी सरकार का सुदृढ़ उद्देश्य है कि राजस्थान न केवल ऊर्जा उत्पादन में पूर्णतः आत्मनिर्भर बने, अपितु देश के अन्य भागों की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में भी महत्वपूर्ण एवं निर्णायक योगदान दे.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह स्वर्णिम उपलब्धि हमारी सरकार की दूरदर्शी नीतियों, अथक प्रयासों, समर्पित कार्यबल एवं नवीकरणीय ऊर्जा के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का परिणाम है. इस उपलब्धि ने राजस्थान को नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित किया है, जो देश के सतत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : अमेरिका में ऊंटों की सर्जरी पर प्रोफेसर टी.के. गहलोत देंगे व्याख्यान, आज अमेरिका के लिए रवाना
Next: बीकानेर : ईद मिलादुन्नबी पर्व जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर सीएलजी बैठक, कलेक्टर-एसपी ने की शांतिपूर्वक जुलूस निकालने की अपील

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.