Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • बीकानेर : आत्महत्या मामले में छतरगढ़ पुलिस पर फिर गंभीर आरोप, कुम्हार समाज ने SP से मिल की SHO व सिपाही को निलंबित करने की मांग
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : आत्महत्या मामले में छतरगढ़ पुलिस पर फिर गंभीर आरोप, कुम्हार समाज ने SP से मिल की SHO व सिपाही को निलंबित करने की मांग

charlineraj_admin September 12, 2024 1 minute read
Serious allegations against Chhatargarh Police in suicide case again

Serious allegations against Chhatargarh Police in suicide case again

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर पुलिस के रवैये लेकर एक बार फिर से आमजन की ओर से सवाल खड़े किये गए हैं. जिसमें जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में हुए एक आत्महत्या के मामले में छतरगढ़ थानाधिकारी व एक सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. मामले को लेकर भारतीय प्रजापति आर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष किसन संवाल के नेतृत्व में कुम्हार समाज का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला. प्रतिनिधि मंडल में बीपीएचओ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रजापत किशन संवाल, महामंत्री अर्जुन कुमावत नथमल गेधर, शंकर लाल मंगलाव, चोखाराम कुमावत, ओम प्रकाश कुमावत आदि शामिल रहे.

मामले के बारे में प्रतिनिधिमंडल ने जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस प्रताडऩा द्वारा कुम्हार समाज के एक व्यक्ति की मौत को पुलिस द्वारा तथ्य छुपा कर मृतकों के परिवार को प्रताडि़त किया गया जिसमें दोषी पुलिस अधिकारीयों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग भी की है. बता दें कि पूर्व में भी छतरगढ़ में एक महिला द्वारा पुत्र की गुमशुदगी दर्ज करवाए जाने के के मामले में भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगे थे और एसपी ने खुद मौके पर जाकर पुलिसकर्मी के विरूद्ध कार्रवाई की थी. अब फिर से छतरगढ़ थाना पुलिस पर आरोप लगे हैं.

भारतीय प्रजापति आर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने पुलिस अधीक्षक से छतरगढ़ थानाधिकारी संदीप कुमार और हवलदार रामस्वरूप को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है. साथ ही कहा है कि कार्यवाही नहीं होने पर समाज द्वारा आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी. एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि चक 11 एस.एल.डी रानेर तहसील छतरगढ़ निवासी शीशपाल पुत्र बुद्धाराम जाति कुम्हार उम्र 45 वर्ष ने पांच सितम्बर को एक सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली. मृतक के भाई पूर्णा राम ने हमें बताया मृतक ने सुसाइड नोट में पुलिस से प्रताडि़त होकर आत्महत्या करने का कारण लिखा. परिवार जनों को जब आत्महत्या और आत्महत्या कारणों का पता चला तो उन्होंने एसएचओ छतरगढ को सूचना दी और आत्महत्या के लिए हवलदार रामस्वरूप द्वारा परेशान होना बताया तो एसएचओ संदीप कुमार ने कहा कि यह बात किसी को मत बताना मैं अभी वहीं आ रहा हूं.

प्रजापत ने बताया कि इसके बाद बॉडी मोर्चरी में रखवा दी गई और थानेदार संदीप कुमार आए और कहा कि सुसाइड नोट कहां पर है मुझे बताओ. तब हमने हमारे मोबाइल में खींची हुई सुसाइड नोट की फोटो बताई तो उन्होंने उसे अपने मोबाइल में ले ली और हमें धमकाते हुए कहा कि अगर यह सुसाइड नोट किसी को दिखाया या किसी के आगे इस संबंध में बात की तो शिशुपाल तो मर गया पर तुम्हारी जिंदगी भी नर्क जैसी हो जाएगी. तुम सब जेल में जाओगै और मैं आपको 1,50,000 रुपए दे दूंगा. आप इस मामले को रफा-दफा कर दो.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : DMFT के तहत प्रगतिरत कार्यों की जिला कलेक्टर ने की समीक्षा, अपडेटेड प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
Next: बीकानेर : भाजपा प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ शहर की बैठक आयोजित, सदस्यता अभियान के संदर्भ में हुई महत्वपूर्ण चर्चा

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.