Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : संभागीय आयुक्त ने ली बैठक, कहा – 3 दिन में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का काम करें प्रारंभ
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : संभागीय आयुक्त ने ली बैठक, कहा – 3 दिन में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का काम करें प्रारंभ

charlineraj_admin September 18, 2024 1 minute read
Bikaner Divisional Commissioner took meeting

Bikaner Divisional Commissioner took meeting

चार लाइन न्यूज़ डेस्क –  बीकानेर संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने समस्त क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य अगले तीन दिन में प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं. बुधवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में सिंघवी ने कहा कि आमजन को सुगम तथा सुरक्षित परिवहन उपलब्ध करवाने के लिए समस्त क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत के काम को विभिन्न एजेंसियां अपने- अपने क्षेत्र में प्राथमिकता से प्रारंभ करवाएं.

संभागीय आयुक्त ने कहा कि जिला मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्र में डीएलबी अवधि में आने वाली सड़कें संबंधित ठेकेदार से तथा अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों की विभाग अपने स्तर पर मरम्मत करवाएं. उन्होंने पीडब्ल्यूडी ,नगर निगम व यूआईटी के साथ-साथ रीको को भी अपने क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करवाने के के निर्देश दिए. सिंघवी ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों के संबंध में आमजन की ओर से बड़ी संख्या में शिकायत मिल रही है, इस कार्य को प्राथमिकता से करवाएं.

सर्वाधिक स्वच्छ कार्यालय होगा सम्मानित
संभागीय आयुक्त ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत नगर निगम व नगर पालिकाओं को वार्डों में व्यापक सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े का उद्देश्य स्वच्छता को एक स्वभाव और संस्कार के रूप में अपनाना है. स्वच्छता गतिविधियों में आमजन को भी भागीदार बनाएं. मुख्य मार्गो, बाजारों से कचरा उठाव सुनिश्चित करने के साथ नालियों आदि की भी सफाई करवाई जाए. संभागीय आयुक्त ने राजकीय कार्यलयों में साफ-सफाई के निर्देश देते हुए कहा कि सर्वाधिक साफ सफाई और सौन्दर्यकरण में अग्रणी रहने वाले कार्यालय को 2 अक्टूबर पर सम्मानित किया जाएगा.

25 सितम्बर तक हो जाए बजट घोषणाओं के भूमि आवंटन कार्य

बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए संभागीय आयुक्त सिंघवी ने कहा कि ऐसी बजट घोषणाएं जिनके भूमि आवंटन राज्य स्तर पर स्वीकृत होने हैं उनसे जुड़े प्रस्ताव 22 सितंबर तक भिजवा दिये जाएं‌. जिला स्तर पर किए जाने वाले भूमि आवंटन का कार्य 25 सितंबर तक आवश्यक रूप से पूर्ण कर लिया जाए. इसके लिए सभी विभाग अपने यहां एक नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे जो भूमि आवंटन के संबंध में सूचना भिजवाएं. सिंघवी ने कहा कि बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसे ध्यान में रखते हुए सभी विभाग अपनी घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में समुचित मॉनिटरिंग करें तथा आवश्यकता के अनुसार सक्षम स्तर पर समन्वय भी किया जाए.

बैठक में वन विभाग, खनन, पीएचईडी, विद्युत विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई. सिंघवी ने कहा कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग लीकेज के प्रकरणों को प्राथमिकता से दुरुस्त करवाए. कंट्रोल रूम में शिकायत या सूचना प्राप्त होने के 24 घंटे के लिए भीतर लीकेज प्रकरण निस्तारित कर दिया जाए.

मलेरिया, डेंगू नियंत्रण के लिए हों समन्वित गतिविधियां
संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी कहा कि मलेरिया और डेंगू सहित अन्य मौसम में बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वल गतिविधियों में तेजी लाई जाए. नगर निगम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर स्वच्छता निरीक्षकों की सूचना के आधार पर सड़कों के किनारे या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर एकत्र पानी में एंटी-लारवल गतिविधियां सम्पादित करें. साथ ही ऐसे क्षेत्रों में फोगिंग भी नियमित रूप से हों.

उन्होंने कहा कि कोलायत क्षेत्र में मलेरिया की अधिक संभावना को देखते हुए इस क्षेत्र में विशेष रूप से अभियान चलाकर आईईसी व रोकथाम गतिविधियां की जाए. चिकित्सा विभाग की टीमें घर घर जाकर सर्वे करें।‌इन‌ टीमों को सेंसेटाइज किया जाए. उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर टेस्टिंग किट व दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए.

संभागीय आयुक्त ने कहा कि संभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में कई खेलों में प्रतिभाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. शिक्षा विभाग में इन प्रतिभाओं को और निखारने तथा खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाएं विकसित करने हेतु प्रस्ताव भिजवाएं. बैठक में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ओमप्रकाश बिश्नोई सहित नगर निगम, पीएचईडी, बिजली, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एव‌ बाल विकास,शिक्षा, पशुपालन, उद्योग , रीको,वन, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उपराष्ट्रपति ने किया संवाद, वर्चुअल प्लेटफार्म पर जुड़े स्थानीय लोग
Next: बीकानेर : एसपी मेडिकल कॉलेज में डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा बने मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.