Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • बीकानेर : सैनिक रामस्वरूप कस्वां का शव लौटाया वापस, धरना प्रदर्शन के बाद हाईवे जाम, शहीद का दर्जा व उच्च स्तरीय जांच की मांग
  • अपराध
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : सैनिक रामस्वरूप कस्वां का शव लौटाया वापस, धरना प्रदर्शन के बाद हाईवे जाम, शहीद का दर्जा व उच्च स्तरीय जांच की मांग

charlineraj_admin September 26, 2024 1 minute read
Body of soldier Ramswaroop Kaswan returned, highway jammed after protest

Body of soldier Ramswaroop Kaswan returned, highway jammed after protest

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर क्षेत्र के अनंतनाग में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से हुई बीकानेर के पांचू निवासी सैनिक रामस्वरूप कस्वां की मौत के मामले में गतिरोध बढ़ता जा रहा है. आज सुबह जब सैनिक का शव लेकर सैन्य वाहन पहुंचा तो परिजनों ने शव लेने से इनकार करते हुए धरना दे दिया और रामस्वरूप को शहीद का दर्जा देने की मांग रखी.

 

सैनिक रामस्वरूप कस्वां के पिता

सैनिक रामस्वरूप कस्वां के पैतृक गांव पांचू में धरने के साथ-साथ बीकानेर में भी शहीद चंदर चौधरी सर्किल पर लोग जुटने लगे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. धरने में नोखा विधायक सुशीला डूडी, पूर्व डूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव शिवलाल गोदारा, भूमि विकास बैंक चेयरमेन रामनिवास गोदारा, युवा कांग्रेस नेता अतुल डूडी सहित कई जनप्रतिनिधि व नेता पहुंचे और समर्थन दिया.

धरने में लगातार लोगों की संख्या बढ़ती गई और धीरे-धीरे सैंकड़ों लोग जमा हो गए. इसके बाद सुबह से लगातार धरने के बाद भी प्रशासन का कोई रिएक्शन ना देखकर आक्रोशित लोगों ने म्यूजियम सर्किल पर हाईवे जाम कर दिया. जिससे बीकानेर-जयपुर नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया. यातायात पुलिस ने जिला परिषद के पास से वाहनों को डायवर्ट करना शुरू कर दिया. अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर, एसडीएम, अतिरिक्त पुलिस अधिकारी ग्रामीणों से वार्ता करने मौके पर पहुंचे. शहीद का दर्जा देने की मांग पर कोई आश्वासन नहीं दे सका.

 

जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और खुद जिला कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने वार्ता का प्रयास किया लेकिन 2 बार की वार्ता विफल रही. प्रशासन का कहना है कि इस संबध में निर्णय केन्द्र सरकार के रक्षा मंत्रालय की ओर से लिया जाना है. लेकिन इसके बावजूद गतिरोध बरकरार रहा. वार्ता में नोखा विधायक सुशीला डूडी, पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल, एडीएम सिटी रमेश देव, एएसपी प्यारेलाल सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल रहे.

बता दें कि कल जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के अनंतनाग में बीकानेर के केड़ली और हाल पांचू के निवासी सैनिक रामस्वरूप कस्वां की गोली लगने से मौत हो गई थी. जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई. परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए सैनिक कल्याण बोर्ड पर कई आरोप लगाए हैं. आज परिजनों ने सैनिक रामस्वरूप का शव वापस लौटा दिया और रामस्वरूप को शहीद का दर्जा देने के साथ मामले की जांच व तथ्य छिपाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया.

सुबह से ही पांचू गांव में भी लोगों का जमावड़ा हो गया. लोग धरने में पहुंचने लगे दोपहर बाद तक बीकानेर में शहीद चंदर चौधरी सर्किल पर धरना और उसके बाद हाईवे जाम कर दिया गया. आज रामस्वरूप कस्वां के पैतृक गांव पांचू में उनका अंतिम संस्कार किया जाना था. आज सुबह पार्थिव देह कैप्टन साहब के सर्किल से अंतिम यात्रा के रूप में निकलनी थी लेकिन सैनिक कल्याण बोर्ड के एक आदेश से अंतिम यात्रा के लिए पार्थिव देह कैप्टन चन्द्र चौधरी सर्किल पहुंची थी लेकिन यहां ये वापस मिल्ट्री हॉस्पीटल भिजवाया गया. सेना ने बुधवार (25 सितंबर) को शव जम्मू-कश्मीर से बीकानेर भेजा.

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल यश राठौड़ (सेवानिवृत) ने जिला कलक्टर को भेजे पत्र में बताया कि सैनिक रामस्वरूप निवासी पांचू की मृत्यु फिजिकल कैजुअल्टी का केस है. बैटल कैजुअल्टी (शहीद) का केस नहीं है. इस संबंध में सेना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी जारी है. वहीं रामस्वरूप के परिजनों ने बताया कि रामस्वरूप की मौत के समय वह ड्यूटी पर जम्मू-कश्मीर में था. परिवार की सरकार से मांग है कि रामस्वरूप को शहीद का दर्जा और केन्द्र सरकार की ओर से शहीद के अनुरूप सभी लाभ दिए जाएं. शहीद के नाम पर सड़क का नामाकरण करने, पांचू पंचायत समिति में शहीद स्मारक बनाने समेत कई मांग रखी हैं.

बता दें कि नोखा उपखंड के केड़ली गांव के मूलनिवासी व हाल पांचू निवासी 25 वर्षीय रामस्वरूप कस्वां करीब चार साल पहले भारतीय सेना के 65 आर्म्ड रेजिमेंट में सैनिक के रूप में भर्ती हुए थे. सवा साल पहले हुई शादी रामस्वरूप की शादी 15 मई 2023 को हुई थी. पिता मोटाराम कस्वां खेती करते हैं. उनके पांच पुत्रों में रामस्वरूप चौथे नम्बर पर थे. रामस्वरूप का बड़ा भाई श्रीराम कस्वां भी भारतीय सेना में है. गत जुलाई में ही रामस्वरूप छुट्टी बिताकर घर से जम्मू कश्मीर में ड्यूटी करने गए थे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : PBM मोर्चरी में शव बदलने से मचा हड़कंप, नोखा और भटिंडा के शवों में अदला-बदली, दूसरे शव का ही कर डाला पोस्टमार्टम
Next: जयपुर : संजीवनी घोटाला मामला में सरकार के दबाव में SOG ने हाईकोर्ट में लिया यू टर्न – अशोक गहलोत

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.