Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : अब PBM अस्पताल में कैंसर रोगियों को मिलेगा बेहतर इलाज, केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने किया पेलिएटिव केयर सर्विस का शुभारम्भ
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : अब PBM अस्पताल में कैंसर रोगियों को मिलेगा बेहतर इलाज, केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने किया पेलिएटिव केयर सर्विस का शुभारम्भ

charlineraj_admin September 24, 2024 1 minute read
Now cancer patients will get better treatment in PBM hospital

Now cancer patients will get better treatment in PBM hospital

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर प्रवास पर आए केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध आचार्य तुलसी रीजनल कैंसर उपचार एवं अनुसंधान केन्द्र में पेलिएटिव केयर सर्विस का शुभारम्भ किया गया. इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि सिपला फाउण्डेशन के सहयोग से संचालित होने वाली इन सेवाओं का लाभ केंद्र में उपचाराधीन कैंसर मरीजों को मिलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू सेवा पखवाड़े के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में बीकानेर को यह सौगात मिली है.

उन्होंने बताया कि कैंसर से ग्रस्त मरीज जिन्हें अत्यधिक दर्द, उल्टी होने, श्वास लेने मे कठिनाई आदि लक्षण हों, उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सेज, फिजियोथैरेपिस्ट, साइकोलॉजिस्ट (कांउसलर) तथा सोशल वर्कर आदि की प्रशिक्षित टीम द्वारा विशेष राहत प्रदान की जाएगी. उन्होंने कहा कि पीबीएम अस्पताल में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने की दृष्टि से चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। इसी श्रंखला में यह सेवा शुरू की गई है.

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने गत समय शुरू विभिन्न सेवाओं के बारे में बताया. उन्होंने बताया की केंसर रिसर्च सेंटर में उपचार के लिए आने वाले उत्तर भारत के मरीजों को इसका लाभ मिल सकेगा. आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल की निदेशक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. नीति शर्मा ने पेलिएटिव केयर के अतिरिक्त कैंसर अस्पताल में मरीजों के लिए चलाए जा रहे अन्य प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी. संस्थान में आगामी वर्षों में चलाए जाने वाले प्रोजेक्ट्स से जुड़े प्रस्ताव रखे.

सिपला फाउण्डेशन की ओर से डॉ. धनश्री ने बताया कि संस्थान द्वारा देश के 36 संस्थानों में 46 प्रोजेक्ट्स चलाए जा रहे हैं. इनसे प्रतिवर्ष 50 हजार से अधिक मरीज एवं उनके परिजन लाभ प्राप्त कर रहे हैं. पेलिएटिव केयर सेंटर के इंचार्ज डॉ. यूनूस खिलजी ने बताया कि पेलिएटीव केयर मरीज के कैंसर उपचार के साथ साथ चलती है. इस दौरान कैंसर ट्रीटमेंट करने वाली टीम के साथ समन्वय स्थापित कर अत्यधिक दर्द एवं अन्य लक्षणों का उपचार किया जाएगा. डॉ. राजकुमार निर्वाण ने बताया कि मरीज के साथ उनके परिवार (केयर गिवर) को भी विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन एवं सहयोग किया जाएगा.

डॉ. यूनुस ने बताया कि कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के विशेष प्रयास से यह शुरुआत हो सकी है. इनके अलावा डॉ. एस.एस. कुमार, एम्स दिल्ली की डॉ. सुषमा भटनागर, सीएस सिपला राजेन्द्र चोपड़ा, सीईओ सिपला अनुराग मिश्रा, आईआरएस इंद्र सोलंकी और तरूण शर्मा का इसकी स्थापना में विशेष सहयोग रहा. डॉ. खिलजी इस केंद्र के इंचार्ज होंगे. वरिष्ठ विशेषज्ञ कैंसर रोग डॉ. राजकुमार निर्वाण, सहायक आचार्य पेलिएटीव डॉ. मंजू चौधरी, डॉ. किरत अबासी, फिजियोथैरेपिस्ट परवेज भाटी, पेलिएटिव ओपीडी इंचार्ज नर्सिंग ऑफिसर अनिल मीणा, नर्सिंग ऑफिसर एहतिसाम एवं एनिमोल पी. एवं कैलाश मेघवाल इस टीम में शामिल होंगे.

केन्द्रीय मेघवाल ने होम केयर सर्विस को दिखाई हरी झंडी
इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने होमकेयर सर्विस टीम को हरी झंडी दिखाई. उन्होंने बताया कि यह टीम घर बैठे मरीज को पेलिएटिव सर्विस उपलब्ध करवाएगी. इस दौरान
डॉ. सुरेन्द्र बेनीवाल, डॉ. शंकर लाल झाखड़, डॉ.बीएल खजोटिया, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, डॉ. पुखराज साध, डॉ. कमलेश हर्ष, डॉ. श्वेता मोहता, डॉ. मुकेश सिंघल, डॉ. राजेश सीवर, डॉ. संदीप भास्कर, डॉ. शिवशंकर झंवर, डॉ. गुमान सिंह, डॉ.सत्यशंकर हर्ष, डॉ. अतिमान, डॉ. पंकज टांटिया, डॉ. अमित सिंह शेखावत, डॉ. आरडी मेहता, नानूनाराम आदि अन्य कार्मिक उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : संभाग में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 412 लाख रुपए स्वीकृत, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आमजन को राहत के लिए जारी की स्वीकृति
Next: सिरोही जिला कलेक्टर की गाड़ी कुर्क के आदेश, प्रशासन में CJM कोर्ट के आदेश से हड़कंप, आदेश बना चर्चा

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.