Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने खतूरिया कॉलोनी में किया शहरी आरोग्य आयुष्मान मंदिर का उद्घाटन, कहा – शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही केंद्र और राज्य सरकार
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने खतूरिया कॉलोनी में किया शहरी आरोग्य आयुष्मान मंदिर का उद्घाटन, कहा – शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही केंद्र और राज्य सरकार

charlineraj_admin October 11, 2024 1 minute read
Urban Health Ayushman Temple inaugurated in Bikaner

Urban Health Ayushman Temple inaugurated in Bikaner

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लखेनीय कार्य किए जा रहे हैं. आने वाले समय में आमजन को इनका लाभ मिलेगा. केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल शुक्रवार को खतूरिया कॉलोनी में नवनिर्मित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के उद्घाटन के पश्चात आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि प्रत्येक नागरिक को उत्कृष्ठ चिकित्सा सुविधा मिले, इसके मध्यनजर देशभर में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी इसी श्रृंखला की एक कड़ी है. खतूरिया कॉलोनी में यह केंद्र खुलने से स्थानीय लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर की चिकित्सा सुविधा मिलेंगी.

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि बीकानेर में औद्योगिक निवेश की अपार संभावनाएं हैं. इसके मध्यनजर बड़ी औद्योगिक इकाइयों से वार्ता की जा रही है. उन्होंने सेरेमिक और सोलर के क्षेत्र में नए निवेश की संभावनाओं के बारे में बताया और कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर होने वाले राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में ऐसे अधिक से अधिक प्रस्ताव लिए जाएं.

बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बेहतर विजन के साथ कार्य कर रही है. इसके बेहतर परिणाम आएंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी जिले को अनेक सौगातें दी हैं. बजट सहित सभी घोषणाओं को प्राथमिकता से क्रियान्वित किया जाएगा.

महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचा जा रहा है. चिकित्सा क्षेत्र में सुविधाओं के विकास की दृष्टि से प्रदेश, नए आयाम स्थापित कर रहा है. जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि चिकित्सा विभाग के अधिकारी राज्य सरकार के निर्देशों की शत प्रतिशत पालना करते हुए आमजन की अपेक्षाओं पर रखे उतरें और स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई.

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इससे पूर्व शहरी क्षेत्र में सात आरोग्य मंदिर संचालित थे. बारह और केंद्र स्वीकृत हैं. इनमें से आठ के लिए भवन का चिह्नित कर लिए गए हैं. जिन्हें दिवाली से पूर्व प्रारंभ कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि खतूरिया कॉलोनी के इस केंद्र में एक चिकित्सक सहित सात कार्मिक सेवाएं देंगे. इससे पहले केंद्रीय मंत्री सहित अतिथियों ने आरोग्य मंदिर का उद्घाटन तथा इसका अवलोकन किया. डॉ. नवल गुप्ता ने आभार जताया.

इस अवसर पर अशोक बोबरवाल, मोहन सुराणा, पार्षद विनोद धवल, नंद लाल सिंह शेखावत, श्याम सिंह हाडला, नरसिंह सेवग, अभय पारीक, गोपाल अग्रवाल, गुमान सिंह राजपुरोहित, दुर्गा दत्त, दशरथ सिंह शेखावत, किशन सिंह इनखिया, अनिल शुक्ला, संपत पारीक, महावीर सिंह चारण, राम गोपाल शर्मा, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. लोकेश गुप्ता, डॉ. सीएस मोदी, डॉ. अजय कपूर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि तथा चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : क्रिकेटर बेटियों ने किया नाम रोशन, राज्य स्तरीय 68वीं राज्यस्तरीय विद्यालयी 17 वर्षीय क्रिकेट छात्रा वर्ग प्रतियोगिता जीतकर लौटी टीम का स्वागत
Next: बीकानेर : बज्जू एसडीएम ने सरकारी स्कूल की जमीन का कर दिया फर्जी आवंटन, अब एसीबी में दी गई शिकायत

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.