Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : अच्छाई की बुराई पर जीत का पर्व दशहरा आज, डॉ. करणीसिंह स्टेडियम व पॉलिटेक्निक मैदान सहित 4 स्थानों पर होगा रावण दहन, सुरक्षा बंदोबस्त कड़े
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : अच्छाई की बुराई पर जीत का पर्व दशहरा आज, डॉ. करणीसिंह स्टेडियम व पॉलिटेक्निक मैदान सहित 4 स्थानों पर होगा रावण दहन, सुरक्षा बंदोबस्त कड़े

charlineraj_admin October 12, 2024 1 minute read
Dussehra, the festival of victory of good over evil, today

Dussehra, the festival of victory of good over evil, today

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर में हर साल की भांति इस वर्ष भी बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया जाएगा. शहर में चार स्थानों पर रावण व उसके परिवार के पूतलों के दहन का आयोजन रखा गया है. जिसमें डॉ. करणीसिंह स्टेडियम, धरणीधर स्टेडियम, पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान व मुरली मनोहर मैदान में मुख्य आयोजन होंगे. इनमें सबसे बड़ा रावण का पूतला 85 फीट का बनाया गया है जिसका धरणीधर स्टेडियम में दहन किया जाएगा. इस बार खास आकर्षण रहेगा जिसमें रावण अपनी गर्दन, तलवार व ढाल भी घुमाएगा.

वहीं खास तौर से पुतले में तकनीकी टच देते हुए इस बार व्यवस्था की गई है जिसमें रावण के नौ सिर को रिमोट कंट्रोल के द्वारा ध्वस्त किया जाएगा. रावण व उसके परिवार के पूतलों की आंखें अंगारे उगलेंगी और पुतलों के मुंह के आग के फव्वारे निकलेंगे. इस दौरान शानदार मनमोहक आतिशबाजी की व्यवस्था भी की गई है. आयोजन में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखने हुए इलेक्ट्रोनिक आतिशबाजी में खास तरह के पटाखों का इस्तेमाल किया जा रहा है. करीब 15 मिनट तक दशहरा देखने पहुंचे दर्शक शानदार आतिशबाजी का आनंद ले सकेंगे.

शहर में राम-लक्ष्मण दशहरा कमेटी की ओर से पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में रावण दहन का आयोजन किया जाएगा. वहीं बीकानेर दशहरा कमेटी द्वारा डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में 80 फीट के रावण, 75-75 फीट के मेघनाथ व कुंभकरण के अलावा 65 फीट के शूर्पनखा के पुतलों का दहन किया जाएगा. धरणीधर में मैदान में सबसे बड़े 85 फीट के रावण के पुतले के अलावा 100 उंचे टीले पर आग उगलती खड़ी शूर्पनखा विशेष आकर्षण रहेगा. रावण दहन के बाद शानदार आकाशीय आतिशबाजी के बाद कार्यक्रम का समापन होगा.

विजयादशमी पर्व पर रावण दहन के आयोजन को लेकर प्रशासन व विभिन्न दशहरा कमेटियों की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है. जिला प्रशासन व पुलिस की ओर से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम, धरणीधर मैदान, पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान व मुरली मनोहर मैदान के अलावा मुख्य चौराहों व भीड़भाड़ होने की जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किये गए हैं. रावण दहन से पहले शहर में विभिन्न दशहरा आयोजन कमेटियों की ओर से निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर भी चौकसी बरती जा रही है.

शहर में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए 450 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. जिसमें 4 एएसपी, 7 डीवाईएसपी, 15 इंस्पेक्टर, 24 एसआई, 44 एएसआई और 364 कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल को व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा होमगार्ड के 150 जवान भी तैनात किये गए हैं. जिनमें 50 करणीसिंह, 45 पॉलीटेक्निक कॉलेज, 25 मुरली मनोहर मैदान और 30 होमगार्ड जवानों की तैनाती धरणीधर मैदान में की गई है. इसके अलावा पुलिस की ओर से संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों पर खास तौर पर पुलिस टीमें तैनात की गई है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : बज्जू एसडीएम ने सरकारी स्कूल की जमीन का कर दिया फर्जी आवंटन, अब एसीबी में दी गई शिकायत
Next: बीकानेर : फोन पर केन्द्रीय मंत्री मेघवाल को जातिसूचक गाली, तांत्रिक ने युवक को धमकाते हुए दी गाली, ऑडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.