Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • बीकानेर : पुलिस ने 3 अवैध पिस्टल सहित 3 जने धरे, सदर थाना व डीएसटी टीम की कार्रवाई
  • Uncategorized
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : पुलिस ने 3 अवैध पिस्टल सहित 3 जने धरे, सदर थाना व डीएसटी टीम की कार्रवाई

charlineraj_admin October 15, 2024 1 minute read
Police arrested 3 people including 3 illegal pistols

Police arrested 3 people including 3 illegal pistols

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर पुलिस को अवैध हथियार रखकर दहशत फैलाने वाले लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है. सदर थाना पुलिस और डीएसटी ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को तीन अवैध देशी पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नए आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं. पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है.

एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने कार्रावाई की जानकारी देते हुए बताया कि अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भुट्टो के बास और चौखूंटी फाटक के पास में ये कार्रवाई की गई है. जिसमें सदर थाना पुलिस और डीएसटी ने आरोपी टीपू सुल्तान पुत्र शेर मोहम्मद निवासी प्रताप बस्ती, चौखूंटी फाटक के पास, फरमान उर्फ लकी भुट्टा पुत्र अमजद खान उर्फ सलमान भुट्टा और मोहम्मद आरिफ पुत्र जमालदीन निवासी भुट्टो का बास को गिरफ्तार किया है. तीनों कार्रवाई अलग-अलग की गई हैं.

उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग शहर में अवैध हथियारों की तस्करी करने तथा किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं. जिस पर इन कार्रवाईयों को किया गया. इन सभी कार्रवाईयों में सदर थाना के कांस्टेबल जगदीश की विशेष भूमिका रही है. एसआई मोनिका, एएसआई कोहरसिंह, हैड कांस्टेबल रामस्वरूप, हैड कांस्टेबल मुकेश, कांस्टेबल जगदीश, कांस्टेबल बजरंग, कांस्टेबल अभिषेक, कांस्टेबल राजेश, कांस्टेबल रामधन, कांस्टेबल कमलेश व डीएसटी के हैड कांस्टेबल कानदान, हैड कांस्टेबल महावीर, कांस्टेबल करणपालसिंह पूरी कार्रवाई में शामिल रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जयपुर : राजस्थान सरकार को अपना नाम यू-टर्न सरकार रख लेना चाहिए – टीकाराम जूली
Next: बीकानेर : ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत कार्रवाई, 6300 किलो चीनी सीज

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.