Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • अब दो से ज्यादा बच्चे तो ही लड़ सकेंगे आंध्र प्रदेश में चुनाव, नई जनसंख्या नीति के तहत मिलेंगे कई फायदे, चंद्रबाबू नायडू सरकार का फैसला
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

अब दो से ज्यादा बच्चे तो ही लड़ सकेंगे आंध्र प्रदेश में चुनाव, नई जनसंख्या नीति के तहत मिलेंगे कई फायदे, चंद्रबाबू नायडू सरकार का फैसला

charlineraj_admin October 21, 2024 1 minute read
Naidu government's appeal in Andhra Pradesh to have more than two children

Naidu government's appeal in Andhra Pradesh to have more than two children

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – देश के साथ-साथ विश्वभर में एक ओर जहां जनसंख्या वृद्धि रोकने की ओर जनजागरण अभियान चलाए जाते हैं और मंथन किया जाता रहा है वहीं आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने की वकालत की है. दरअसल इस समय राज्य के कई जिलों के गांवों में बुजुर्ग ही बचे हैं और दक्षिण के कई राज्यों में प्रजनन दर लगातार गिरता जा रहा है. इस वजह से उन्होंने एलान किया है कि अब हमें भविष्य के लिए जन्म दर बढ़ाने की जरूरत है.

आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की सरकार ने राज्य में नई जनसंख्या नीति के तहत दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने को कहा है. इतना ही नहीं दो से ज्यादा बच्चे वाले ही चुनाव प्रदेश में चुनाव लड़ पाएंगे. इसके अलावा भी सरकार की ओर से कई लाभ दिए जाएंगे. आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि, राज्य में विकास दर बढ़नी चाहिए. सभी को इस बारे में सोचना चाहिए और परिवारों को कम से कम दो या उससे अधिक बच्चे पैदा करने का लक्ष्य रखना चाहिए.

केंद्र की यूथ इन इंडिया-2022 रिपोर्ट के अनुसार हमारे देश में 25 करोड़ युवा 15 से 25 साल के बीच के हैं. अगले 15 साल में यह और तेजी से गिरेगी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने देश में बढ़ती उम्रदराज आबादी के बारे में चिंता जाहिर की है. सीएम ने दक्षिणी राज्यों के परिवारों से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील की है. नायडू ने देश के जनसांख्यिकीय लाभ को बनाए रखने के लिए क्षेत्र में युवा आबादी को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया.

उन्होंने आगे कहा कि, हालांकि अतीत में, मैंने जनसंख्या नियंत्रण की वकालत की, लेकिन अब हमें भविष्य के लिए जन्म दर बढ़ाने की जरूरत है. सीएन नायडू ने बताया कि, राज्य सरकार एक कानून लाने की योजना बना रही है, जिसके तहत केवल दो या उससे अधिक बच्चों वाले लोग ही स्थानीय निकाय चुनाव लड़ सकेंगे. बता दें कि देश में औसत प्रजनन दर जहां 2.1 है, जो चिंता का विषय नहीं है, बल्कि दक्षिणी राज्यों में यह आंकड़ा गिरकर 1.6 तक पहुंच गया है वो ये चिंता का विषय है. सीएम नायडू ने कहा कि उनकी सरकार दो से अधिक बच्चे पैदा करने वाले परिवारों को प्रोत्साहन देने पर विचार कर रही है.

दरअसल, केंद्र की यूथ इन इंडिया-2022 रिपोर्ट के अनुसार 2036 तक देश की 34.55 करोड़ आबादी ही युवा होगी, जो अभी 47 फीसदी से ज्यादा है. इसके अनुसार अभी देश में 25 करोड़ युवा 15 से 25 साल के बीच के हैं. लेकिन अगले 15 साल में यह और तेजी से गिरेगी. संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) की इंडिया एजिंग रिपोर्ट 2023 की मानें तो साल 2011 में भारत में युवा आबादी की औसत उम्र 24 साल थी, जो अब 29 साल हो गई है.

वहीं 2036 तक भारत में बुजुर्गों जनसंख्या का 12.5 फीसदी, 2050 तक 19.4 फीसदी और सदी के अंत तक ये 36 फीसदी तक पहुंच जाएगी. नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (एनएफएच-5) के अनुसार, भारत में हर महिला औसतन दो या उससे ज्यादा बच्चे को जन्म देती है. हालांकि इनमें से कई बच्चे ऐसे हैं जो 18 साल तक या उससे पहले ही दम तोड़ देते हैं. वहीं कुछ महिलाएं बच्चे पैदा नहीं कर पातीं है. जो बेहद चिंतनीय है.

 

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: एक दिन में चाकू बाजी की दूसरी घटना में तीन घायल
Next: बीकानेर : कोलासर गांव में आरसेटी का वस्त्र चित्रकला उद्यमिता प्रशिक्षण सम्पन्न, आरसेटी के कार्यवाहक निदेशक व्यास ने किया निरीक्षण

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.