Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • 50 लाख कीमत का डोडा-पोस्त पकड़ा, खेत में बनी ढाणी में छुपा रखी थी खेप
  • Uncategorized

50 लाख कीमत का डोडा-पोस्त पकड़ा, खेत में बनी ढाणी में छुपा रखी थी खेप

charlineraj_admin March 30, 2025
WhatsApp Image 2025-03-30 at 9.01.10 PM

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लाख रूपए की बाजार कीमत के करीब 11 क्विंटल डोडा पोस्त पकड़ा है. पुलिस ने 74 कट्टे में भरा यह डोडा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस डोडा पोस्त को एक पिकअप में भरवा कर इलेक्ट्रोनिक कांटे पर तुलवाया। जिसका कुल 10 क्विंटल 65 किलो 926 ग्राम अवैध डोडा हुआ जिसकी बाजार कीमत 50 लाख रूपए आंकी जा रही है। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार के निर्देशन में एसआई मोहनलाल मीणा ने टीम सहित कार्रवाई को अंजाम दिया।

एसआई मोहनलाल मीणा ने बताया कि अल सुबह 5 बजे पुलिस थाने से पुलिस गाड़ी में पुलिस दल रवाना हुए। कितासर की रोही में जंगल में छापा मारा और पूरी कार्रवाई के दौरान एसआई मोहनलाल मीणा खासे सक्रिय रहें। इस दौरान टीम में हैड कांस्टेबल रामस्वरूप, कांस्टेबल अनिल कुमार, महेश कुमार, सुभाष कुमार, रामसिंह, व डीआर रामनिवास की भूमिका विशेष रही। इस अवैध डोडा पोस्त को बारानी सुने खेत में टिनशेड का गोदाम बनाकर छुपाया गया था. आरोपी 24 वर्षीय सांवरमल पुत्र निराणाराम जाट निवासी कितासर भाटियान निगरानी कर रहा था। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया और डोडा जब्त कर थाने पहुंचाया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। बता देवें यहां से आरोपी पूरे प्रदेश में अनेक स्थानों पर डोडा पोस्त की सप्लाई कर रहें थे। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

गौरतलब है कि 27 मार्च को राजलदेसर पुलिस ने कीतासर भाटीयान निवासी बजरंग पूनियां पुत्र निराणाराम पूनियां व उसके साथी विष्णु को 55 किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया। उसके पकड़े जाने के बाद उसका भाई सावंरमल जाट व पिता निराणाराम जाट ने अपनी ढाणी में रखे हुए डोडा पोस्त को अपने खेत के पास में ही सुनी पड़ी सहीराम बावरी की ढाणी में छुपाकर रख दिया। जिसकी निगरानी सांवरमल कर रहा था। पुलिस ने इस ढाणी पर दबिश दी और माल बरामद कर एक आरोपी को धर दबोच लिया।

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर भाजपा नेताओं ने धर्मयात्रा में की पुष्पवर्षा महाआरती में हुए शामिल
Next: छीना झपटी करने वाले चैन स्नैचर को दबोचा, खुल सकती है कई वारदातें

Related Stories

collagefdfुिुeerhghhgh
  • Uncategorized

आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल

charlineraj_admin February 25, 2026
WhatsApp Image 2026-01-06 at 7.22.32 PM
  • Uncategorized

बीकानेर जिला ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

charlineraj_admin January 6, 2026
  • Uncategorized

बीकानेर MP रहते धर्मेन्द्र को क्या रहा मलाल, उनके तत्कालीन निजी सचिव व्यास ने सुनें !

charlineraj_admin November 24, 2025

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.