Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • बीकानेर : मोहर्रम पर कल रात शहर में निकाले जाएंगे 50 से अधिक ताजिए, पूरी रात रहेगा मेले जैसा माहौल
  • Uncategorized
  • सार समाचार

बीकानेर : मोहर्रम पर कल रात शहर में निकाले जाएंगे 50 से अधिक ताजिए, पूरी रात रहेगा मेले जैसा माहौल

charlineraj_admin July 15, 2024 1 minute read
बीकानेर : मोहर्रम पर कल रात शहर में निकाले जाएंगे 50 से अधिक ताजिए, पूरी रात रहेगा मेले जैसा माहौल

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर में मुस्लिम धर्म के मोहर्रम पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर है. हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम पर बीकानेर में मंगलवार शाम को विभिन्न अखाड़ों द्वारा करीब 50 ताजिए निकाले जाएंगे. शहर में मोहल्ला चूनगरान में ताजियों को अंतिम रूप देने का कार्य किया जा रहा है. इसके अलावा तीन स्थानों पर हरियल ताजिए भी तैयार किये जा रहे हैं. जो खास तरह से रूई में सरसों के बीजों को उगा कर उसमें पानी देकर तैयार किये गए हैं.

 

शहर में मोहल्ला चूनगरान, उस्ता बारी, तेलिया के मोहल्ले, जोशीवाड़ा क्षेत्र, सर्वोदय बस्ती, धोबी तलाई सहित कई मुस्लिम मोहल्लों में छोटे- छोटे ताजिये भी निकाले जाएंगे. इस दौरान मंगलवार शाम शहर के मुस्लिम मोहल्लों में पूरी रात मेले का सा माहौल देखने को मिलेगा. ताजियों को बाहर निकाला जाएगा और इस दौरान लोग ताजियों कीजियात करने के लिए मोहल्लों में घूमेंगे, ताजियों पर प्रसाद चढ़ाएंगे. जियारत करने आने वाले लोगों के लिए कई जगहों पर हलीम, खीर आदि भी बनाए जाएंगे.

बुधवार को सुबह के समय ताजिये अपने-अपने मोहल्लों में गश्त करेंगे. मोहल्ला चूनगरान सहित आसपास के क्षेत्रों के ताजियों को चौखूंटी स्थित बड़ी कर्बला में, कई ताजिये अपने मुकाम बड़ा बाजार की तरफ के ताजियों स्थल पर ही होंगे ठंडे को लाल गुफा क्षेत्र की कर्बला में और उस्ता बारी और शीतला गेट क्षेत्र के ताजियों को जनता प्याऊ क्षेत्र की कर्बला में मातमी माहौल में शांत किया जाएगा. शहर में मिट्टी के ताजिये, उस्तों के ताजिये सहित करीब तीन ऐसे ताजिये हैं जो अपने मुकाम स्थल पर ही ठंडे किए जाते हैं. डूडी सिपाहियान में तैयार होने वाले मिट्टी के ताजिये को उसी स्थान पर ठंडा किया जाएगा. जहां पर वह तैयार होता है. वहीं उस्ता बारी में उस्तों के ताजिये को भी मोहल्ले में ही ठंडा किया जाता है.

इससे पहले रविवार को शहर में विभिन्न अखाड़ों द्वारा अलम का जुलूस निकाला गया. अलम का जुलूस शहर में मोहल्ला महावपुरा जोशीवाड़ा और हुसैनी मस्जिद महावतपुरा से शाम को निकला. जो दाऊजी रोड स्थित दरगाह नौगजा पीर पहुंचा. दरगाह नौगजा पीर के आगे सलाम पेश करने के बाद जुलूस वापस अपने स्थानों पर लौट गया. अलम के जुलूस लौटने के बाद अपने-अपने मुकाम पर ताजियों का एक रोजा निकाला गया. साथ ही इनके आगे दीपक जलाकर मेहंदी और प्रसाद चढ़ाया गया.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : बीएसएफ ने पकड़ा तस्कर, पाकिस्तान से आने वाली थी नशे की खेंप, मुस्तैद सीमा प्रहरियों ने तस्करों के मंसूबों को किया नाकाम
Next: मारपीट में एक जने की मौत तीन लोग घायल

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 3.40.25 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस

charlineraj_admin May 3, 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 12.36.12 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन

charlineraj_admin May 3, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.