Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • डेंगू के डंक से मचा हड़कंप, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सेरूणा गांव में 100 से ज्यादा मरीज मिले पॉजीटिव, आज फिर मिले 3 रोगी, विभागीय लापरवाही से लोगों में आक्रोश !
  • Uncategorized
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

डेंगू के डंक से मचा हड़कंप, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सेरूणा गांव में 100 से ज्यादा मरीज मिले पॉजीटिव, आज फिर मिले 3 रोगी, विभागीय लापरवाही से लोगों में आक्रोश !

charlineraj_admin October 14, 2025 1 minute read
hhdुू

चार लाइन न्यूज़ डेस्क (तीर्थराज बरसलपुर) – मानसून की विदाई के बाद अब गुलाबी ठंड की दस्तक के साथ जलभराव क्षेत्रों में डेंगू भी पांव पसारने लगा है. बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक साथ एक गांव से सवा 100 के करीब डेंगू रोगी मिलने से हड़कंप मच गया है. बीते सितंबर माह में सेरूणा गांव में डेंगू के 24 मरीज पाए गए, लेकिन अब 10 दिनों बाद यह आंकड़ा दो दर्जन से सवा सौ के करीब पहुंच गया है. हालात ये है कि चिकित्सा विभाग की लापरवाही के चलते पूरे सेरूणा गांव में डेंगू ने पैर पसार लिये हैं.

स्थानीय लोगों ने चिकित्सा विभाग पर आरोप लगाया है कि बीते महीने डेंगू पॉजीटिव की संख्या जब 24 पहुंची तो भी विभाग नींद में ही रहा. ना गांव में कहीं फोगिंग की गई ना एंटी लार्वा गतिविधियों को अंजाम दिया गया. अब जब एक साथ 100 से ज्यादा डेंगू पॉजीटिव मिले तो विभाग में जिला स्तर तक हड़कंप मच गया है. डेंगू की भयावता ऐसी देखी जा रही है कि गांव में खौफ का माहौल छाया हुआ है. स्थानीय नागरिकों में विभागीय लापरवाही के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है. लोगों ने स्थानीय ग्राम पंचायत प्रशासन पर भी साफ-सफाई को लेकर अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं. युवाओं ने बताया कि बढ़ते डेंगू को लेकर 181 पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई. दो दिन पूर्व फोगिंग मशीन लेने भी स्टाफ उच्च अधिकारी के पास गया लेकिन मशीन नहीं मिलने की बात कही गई. ना जाने ऐसे विकट हालात के बाद भी विभाग क्यों नहीं चेत रहा है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के पास हाइवे के किनारे नालों में पानी भरा पड़ा है. हाइवे किनारे नाले चालू नाले नहीं होने के चलते बरसात का पानी यहीं जमा है. जिसके चलते ही संभवत मच्छरों का भारी जमावड़ा हो गया है. जिससे पूरा गांव बीमार होने की कगार पर पहुंच गया है. गांव के दो डेंगू पीड़ित मरीज पीबीएम अस्पताल में भी भर्ती है, जिनका ईलाज जारी है. सेरूणा पीएचसी की लैब में अपने तीन बच्चों की आज सुबह डेंगू जांच करवाने आए पिता के दो बच्चे डेंगू पॉजिटिव आए. बच्चों का तुरंत निजी अस्पताल में ईलाज प्रारंभ करवाया गया. पिता ने चिंता जताते हुए पूरे गांव में डेंगू फैलने की बात पर गहरी चिंता जताई. सेरूणा पीएचसी की लैब के रजिस्टर में सभी पॉजिटिव केस की एंट्री दर्ज है. दो मरीज पीबीएम अस्पताल में भर्ती है. अब अधिकारियों ने सेरूणा से तुरंत रिपोर्ट मंगवाई है. सेरूणा में घर-घर सर्वे करने के लिए निर्देश देने के साथ ही एंटी लार्वा गतिविधियों के लिए भी विभागीय कार्मिकों को कहा गया है. गांव में शीघ्र ही फोंगिग करवाने और डेंगू ग्रसित रोगियों को पूरा इलाज मुहैया करवाने की व्यवस्था भी करने की बात कही जा रही है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: श्रीजी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट गरीबी रेखा से नीचे व विधवा माताओं को वित्तीय सेवा उपलब्ध करवाकर आत्मविश्वास दिला रहा – प्रमोद देवड़ा
Next: देर रात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे जैसलमेर, हादसे पर जताया दुख, जोधपुर भी गए !

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.