Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : कृषि विपणन विभाग की बैठक, जिला कलेक्टर ने कहा मंडियों में शत-प्रतिशत पात्र श्रमिकों का हो पंजीकरण, मिले सरकारी योजनाओं का लाभ
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : कृषि विपणन विभाग की बैठक, जिला कलेक्टर ने कहा मंडियों में शत-प्रतिशत पात्र श्रमिकों का हो पंजीकरण, मिले सरकारी योजनाओं का लाभ

charlineraj_admin October 9, 2024 1 minute read
Agricultural Marketing Department meeting in Bikaner

Agricultural Marketing Department meeting in Bikaner

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि कृषि मंडियों में सभी पात्र श्रमिकों का पंजीकरण किया जाए, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके. मंडियों में किसानों के लिए भोजन, पेयजल और सामुदायिक शौचालय जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं हों, यह सुनिश्चित किया जाए. जिला कलक्टर ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में कृषि विपणन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए. बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल, कृषि विपणन विभाग के संयुक्त निदेशक शिव सिंह भाटी, बीकानेर मंडी सचिव नवीन गोदारा सहित विभिन्न मंडियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि सरकार द्वारा मंडी श्रमिकों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं. इनका लाभ प्रत्येक पात्र को मिले. उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की और इनका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि श्रमिकों को किसी प्रकार की दुर्घटना पर मिलने वाली राहत, महिला श्रमिकों अथवा श्रमिकों की पत्नी को दी जाने वाली प्रसूति सहायता, विवाह एवं छात्रवृत्ति आदि की जानकारी विभिन्न माध्यमों से श्रमिकों तक पहुंचाई जाए.

जिला कलक्टर ने नोखा, श्रीडूंगरगढ़ और बीकानेर में मंडियों के स्थानांतरण अथवा विस्तार के लिए भूमि आवंटन संबंधी कार्यवाही की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि संबंधित उपखण्ड अधिकारी से इस संबंध में समन्वय स्थापित किया जाए. नोखा में मंडी परिसर से गुजर रही विद्युत की हाइटेंशन लाइन की शिफ्टिंग के लिए विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया. उन्होंने राजीव गांधी कृषक साथी योजना के तहत लंबित 48 प्रकरणों को निस्तारित करने और बेवजह कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए.

जिला कलक्टर ने कहा कि विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण किया जाए. उन्होंने बीकानेर और नोखा में संचालित किसान कलेवा योजना के बारे में जाना और भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जिन मंडियों में कलेवा योजना के तहत भोजन उपलब्ध नहीं हो रहा है, वहां श्री अन्नपूर्णा रसोई की सुविधा हो, इसके लिए प्रयास किए जाएं. उन्होंने मंडियों में सामुदायिक शौचालय बनवाने तथा इनका उपयोग सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही इनमें साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए.

जिला कलक्टर ने कहा कि ई-नाम पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए. किसानों को कृषक उपहार योजना के बारे में बताएं. मंडी में आने वाले वाहनों की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने मंडियों में किसान घर अथवा विश्राम गृह की स्थिति की बारे में जाना और कहा कि किसानों के लिए केन्द्र और राज्य सरकार के नॉर्म्स के अनुरूप सभी आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं. उन्होंने विभाग की अन्य योजनाओं की समीक्षा भी की.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : पशु पालकों को अब घर बैठे ही मिल सकेगी पशु चिकित्सकों की सुविधा, मोबाइल वेटरनरी यूनिट 1962 के कॉल सेंटर का लोकार्पण
Next: श्रीडूंगरगढ़ : धीरदेसर चोटियान में 37वें दिन भी जारी रहा धरना, शराब ठेका बन्द करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.