Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • कातरा कीट प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंची कृषि विभाग की टीम, रैपिड रोविंग सर्वे कर किसानों को दी सतर्क रहने की सलाह
  • Uncategorized

कातरा कीट प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंची कृषि विभाग की टीम, रैपिड रोविंग सर्वे कर किसानों को दी सतर्क रहने की सलाह

charlineraj_admin July 23, 2025
WhatsApp Image 2025-07-23 at 8.35.41 PM

बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में खरीफ की फसल पर कातरा (केटरपीलर) का भयंकर प्रकोप देखा जा रहा है. कई क्षेत्रों के खेतों में तो हालात बहुत बुरे बने हुए हैं. खाली होते खेतों को देखकर किसान चिंतित है. बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में खरीफ की प्रमुख फसलों ग्वार, बाजरा, मोठ और मूंगफली में कातरा कीट का प्रकोप देखा गया है. कीट प्रकोप की सूचना मिलते ही कृषि विभाग और कृषि वैज्ञानिकों की संयुक्त टीम ने खेतों में पहुंचकर रैपिड रोविंग सर्वे किया. कई गांवों में फसलों पर कातरा कीट का असर सामने आया है, जिसे देखते हुए विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए तत्काल नियंत्रण उपाय अपनाने को कहा है. श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के ऊपनी, गुसाईसर, जसरासर और रोही क्षेत्र के खेतों में कातरा कीट के प्रकोप का सर्वे किया गया.

कृषि विभाग की टीम द्वारा किये गए इस रैपिड रोविंग सर्वे टीम में संयुक्त निदेशक कृषि कैलाश चौधरी, एसकेआरएयू के वरिष्ठ कीट वैज्ञानिक डॉ. वीर सिंह यादव, कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ. एम.एल. रेगर, सहायक निदेशक रघुवरदयाल सुथार, कृषि अधिकारी रामनिवास गोदारा और सहायक कृषि अधिकारी हितेश जांगिड़ शामिल थे. टीम ने किसानों से बातचीत कर फसलों की स्थिति जानी और नियंत्रण के सुझाव दिए. संयुक्त निदेशक कैलाश चौधरी ने बताया कि कातरा कीट मानसून की पहली अच्छी बारिश के बाद जमीन से निकलता है और प्रकाश की ओर आकर्षित होता है। मादा पतंगा एक बार में 600 से 700 अंडे देती है, जो पत्तियों की निचली सतह पर रखे जाते हैं और पोस्त के बीज जैसे पीले रंग के होते हैं। 2 से 3 दिन में इनसे लटें (सूंडियां) निकलती हैं, जो पौधों की पत्तियां खाकर उन्हें नष्ट कर देती हैं। समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया तो यह कीट पूरी फसल बर्बाद कर सकता है.

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से अपील की है कि वे फसलों की नियमित निगरानी करें. यदि कातरा की शुरुआत नजर आए तो देरी न करते हुए तुरंत नियंत्रण के उपाय अपनाएं. विभाग की सलाह से जुड़कर फसलों को नुकसान से बचाया जा सकता है. कृषि विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी में किसानों को शुरुआती अवस्था में ही कीट नियंत्रण के उपाय अपनाने को कहा गया है. बारिश के बाद पतंगे प्रकाश की ओर आकर्षित होते हैं। ऐसे में खेतों की मेड़ों, चारागाहों और आसपास लालटेन, गैस लाइट या बिजली का बल्ब जलाएं और उसके नीचे मिट्टी के तेल मिला पानी रखें. इस पद्धति से पतंगे जलकर या डूबकर नष्ट हो सकते हैं. जब लटें प्रारंभिक अवस्था में हों, तब खेत और आसपास के जंगली पौधों पर क्यूनालफॉस 1.5% चूर्ण की 6 किलो प्रति बीघा की दर से भुरकाव करें. साथ ही खेतों के चारों ओर खाई बनाकर उसमें मिथाइल पैराथियॉन 2% चूर्ण डालें, ताकि बाहर से आने वाली लटें खाई में गिरकर नष्ट हो जाएं. बड़ी लटें दिखाई देने पर उन्हें हाथों से चुनकर मिट्टी के तेल मिले 5% पानी में डालें. जहां सिंचाई की सुविधा हो, वहां क्यूनालफॉस 25 ईसी की 250 मि.ली. मात्रा का प्रति बीघा छिड़काव कर सकते हैं.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IPS के विदाई समारोह में पहुंचे फिल्म अभिनेता…IPS राशि डोगरा डूडी के विदाई समारोह में अभिनेता जैकी श्रॉफ और कार्तिक आर्यन भी पहुंचे
Next: हरियाली अमावस्या पर कोलायत के कपिल सरोवर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, SDRF और पुलिस रही मुस्तैद

Related Stories

collagefdfुिुeerhghhgh
  • Uncategorized

आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल

charlineraj_admin February 25, 2026
WhatsApp Image 2026-01-06 at 7.22.32 PM
  • Uncategorized

बीकानेर जिला ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

charlineraj_admin January 6, 2026
  • Uncategorized

बीकानेर MP रहते धर्मेन्द्र को क्या रहा मलाल, उनके तत्कालीन निजी सचिव व्यास ने सुनें !

charlineraj_admin November 24, 2025

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.