Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, शहीद स्मारक पर रंगोली और कैंडल मार्च
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, शहीद स्मारक पर रंगोली और कैंडल मार्च

charlineraj_admin November 30, 2025 1 minute read
589030919_122204420414325572_1780788125308614047_n

बीकानेर नेटवर्क फॉर पिपुल्स लिविंग विथ एचआईवी संस्थान द्वारा विश्व एड्स दिवस–2025 की पूर्व संध्या पर रंगोली और कैंडल लाइट के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पब्लिक पार्क स्थित शहीद स्मारक पर किया गया. इस अवसर पर एचआईवी/एड्स के कारण दिवंगत लोगों को नमन करते हुए शांति एवं संवेदना संदेश के साथ कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस वर्ष विश्व एड्स दिवस–2025 की थीम “किसी भी बाधा के बावजूद HIV सेवाएँ बाधित नहीं होनी चाहिए” (Overcoming Disruption, Transforming the AIDS Response) है. इसी थीम को केंद्र में रखते हुए BNP+ द्वारा एचआईवी समुदाय के स्वास्थ्य अधिकारों को सुदृढ़ करने तथा सेवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया गया.

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एड्स जागरूकता पखवाड़ा (01-15 दिसम्बर ) के दौरान BNP+ द्वारा कई सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा, जिनमें समुदाय एवं आमजन के लिए जागरूकता वार्ताएं, एआरटी लिंकज एवं स्वास्थ्य परामर्श, सुरक्षित व्यवहार, नियमित जांच एवं एआरटी पालन पर सत्र, रंगोली एवं पोस्टर के माध्यम से संदेश प्रसार, इन सभी गतिविधियों का उद्देश्य एचआईवी/एड्स की रोकथाम, कलंक–भेदभाव समाप्त करना और “मेरा स्वास्थ्य–मेरा अधिकार” की भावना को मजबूत करना रहा.

संस्थान अध्यक्ष लक्ष्मी सुथार ने बताया कि एचआईवी सामान्य संपर्क से नहीं फैलता-जैसे साथ बैठने, खाने, हाथ मिलाने, मच्छर काटने, या एक ही शौचालय प्रयोग करने से संक्रमण नहीं होता. एचआईवी से जुड़े भ्रम और भ्रांतियों को खत्म करना अत्यंत आवश्यक है. नियमित एआरटी सेवन, सुरक्षित व्यवहार और समय–समय पर एचआईवी जांच कराना एचआईवी रोकथाम की सबसे प्रभावी रणनीति है. सीएससी कार्यकर्ता प्रतिमा तिवारी ने सभी को जागरूक करते हुए कहा कि “बचाव ही उपचार है”-सुरक्षित संबंध, विश्वसनीय साथी और परिवार नियोजन के साधनों का सही प्रयोग जरूरी है.

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष लक्ष्मी सुथार, समन्वयक विक्रम सिंह, ओमप्रकाश सुथार, प्रतिमा तिवारी, कपिल विश्नोई, मुकेश मीणा, मोहित सिंह, राहुल देव बिश्नोई, टीआई प्रोग्राम से ज्योति राणा, राजेश्वरी जी, विबोद भंसाली एवं आमजन मौजूद रहे. BNP+ द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समान स्वास्थ्य अधिकार सुनिश्चित करने और एचआईवी से जुड़े कलंक–भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जयपुर से सरदार@150 के तहत रवाना यमुना प्रवाह यूनिटी मार्च पहुंचा केवड़िया, बीकानेर से भी युवा रहे शामिल !
Next: 3 आतंकी दबोचे दिल्ली पुलिस ने, तीनों के पाकिस्तानी टेरर मॉड्यूल होने के मिले सबूत, ISI-गैंगस्टर का गठजोड़ हुआ बेनकाब

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.