Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर में “Tour de Thar” साइकिल रैली आयोजित कर केन्द्रीय मंत्री मेघवाल मनाएंगे पीएम मोदी का जन्मदिन, Tour de France की तर्ज पर युवाओं के लिए आयोजन
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सियासत

बीकानेर में “Tour de Thar” साइकिल रैली आयोजित कर केन्द्रीय मंत्री मेघवाल मनाएंगे पीएम मोदी का जन्मदिन, Tour de France की तर्ज पर युवाओं के लिए आयोजन

charlineraj_admin September 15, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-09-15 at 9.33.52 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत बीकानेर में एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है. केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की प्रेरणा और मार्गदर्शन में पहली बार “Tour de Thar” साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन 17 सितम्बर 2025 को प्रातः 8:30 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से शुरू होकर ऐतिहासिक जूनागढ़ किले तक आयोजित होगा. बता दें कि विश्व स्तर पर Tour de France एक अत्यंत लोकप्रिय साइकिल प्रतियोगिता है. उसी से प्रेरणा लेकर बीकानेर अब भारत में “Tour de Thar” की नींव रखने जा रहा है. DISHA समिति की बैठक में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस आयोजन की परिकल्पना प्रस्तुत की थी और अब इसे प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा और समर्पण के भाव के साथ साकार किया जा रहा है.

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना, समाज सेवा की भावना को प्रबल करना और थार क्षेत्र को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करना है. बीकानेर खेलों, विशेषकर साइक्लिंग, की परंपरा और पहचान रखता है. इस रैली के माध्यम से शहर और पूरे क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी तथा युवाओं में खेल भावना का संचार होगा.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल स्वयं साइकिल चलाकर इस रैली का नेतृत्व करेंगे और नागरिकों के साथ मिलकर फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और सेवा भावना का संदेश देंगे. वे लंबे समय से अपनी सादगी और पर्यावरण के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं. केंद्रीय मंत्री मेघवाल संसद तक साइकिल से जाते रहे हैं और यही उनकी सरल जीवनशैली तथा स्वच्छ ऊर्जा के प्रति प्रतिबद्धता की पहचान रही है. आज वही परंपरा “Tour de Thar” जैसे आयोजन के रूप में एक नई प्रेरणा बनकर उभर रही है.

उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन को सेवा और समाजहित के कार्यों के साथ विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम हैं. साइकिल रैली के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ भारत और स्वच्छ भारत का संदेश देंगे.” आयोजकों ने नागरिकों, विद्यार्थियों, खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और पर्यावरण संरक्षकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में भाग लें. यह आयोजन न केवल बीकानेर के लिए गौरव का क्षण होगा बल्कि पूरे थार क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर भी बनेगा. “आइए, पैडल घुमाएँ और सेवा, स्वास्थ्य तथा संस्कार का संदेश हर घर तक पहुँचाएँ। मिलकर स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करें.”

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर को रेलवे क्रॉसिंग मोबाइल ऐप की सौगात, डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने की लॉन्चिंग !
Next: राहुल गांधी पटाखा चला ले तो भी बहुत है, हाईड्रोजन बम को लेकर बोले अरुण चतुर्वेदी !

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.