Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • श्री बजरंग धोरा धाम में शरद पूर्णिमा महोत्सव, भक्तों को मिलेगा 421 किलो खीर का प्रसाद
  • आयोजन

श्री बजरंग धोरा धाम में शरद पूर्णिमा महोत्सव, भक्तों को मिलेगा 421 किलो खीर का प्रसाद

charlineraj_admin October 5, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-10-05 at 5.48.57 PM

बीकानेर से श्री बजरंग धोरा धाम में कल शरद पूर्णिमा का भव्य मेला आयोजित होगा. इस अवसर पर दूर-दराज़ से हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने आएंगे. पूर्णिमा की चाँदनी रात में भक्तों की श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा. मंदिर के प्रधान पुजारी मनमोहन दाधीच ने बताया कि परंपरा के अनुसार रात्रि 12 बजे महाआरती होगी. इसके उपरांत बाबा को 421 किलो खीर का भोग अर्पित कर प्रसाद भक्तों में वितरित किया जाएगा. शरद पूर्णिमा की इस पावन बेला पर भक्त चाँदनी रात में बाबा के दरबार में जुटेंगे, जहाँ भक्ति, सजावट और भजन की गूंज पूरे वातावरण को आलोकित करेगी. मेले में श्रद्धालुओं के बीच एकता, उत्साह और उमंग का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा.

श्री बजरंग धोरा विकास समिति के आशीष दाधीच ने कहा कि बाबा का विशेष श्रृंगार ब्रजमोहन दाधीच द्वारा किया गया है. मंदिर परिसर को ध्वज पताकाओं, रंगीन लाइटों व फरियों से सजाकर भव्य दरबार बनाया गया है. भक्तों को ऐसा प्रतीत होगा मानो धाम साक्षात दिव्य लोक में परिवर्तित हो गया हो.

समिति के सचिव आशीष दाधीच ने जानकारी दी कि इस महोत्सव में बाबा को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे तथा शाम 7 बजे सायं आरती के बाद लक्ष्मण पारीक एंड पार्टी द्वारा भक्तिमय भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी. अनुज दाधीच ने बताया कि भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर रोड पर बड़ी अस्थाई पार्किंग बनाई गई है. सुरक्षा व्यवस्था हेतु कार्यकर्ता दल और पुलिस प्रशासन तैनात रहेगा.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पंचतत्व में विलिन हुए रामेश्वर डूडी, लोगों ने कहा – किसानों की आवाज का सूर्य हो गया अस्त
Next: डॉ. सतीश पूनिया आबूरोड़ में, स्वामी धर्मानंद विद्यापीठ शिलान्यास समारोह में हुए शामिल !

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
00000000
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार
  • सियासत

कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात

charlineraj_admin January 22, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.