Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : हाइटेक कृषि यंत्र से 12 सालों में 12 करोड़ का मिला राजस्व, कृषि विश्वविद्यालय में अब तक 14 राज्यों के 1800 से अधिक कृषि यंत्र का परीक्षण
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर : हाइटेक कृषि यंत्र से 12 सालों में 12 करोड़ का मिला राजस्व, कृषि विश्वविद्यालय में अब तक 14 राज्यों के 1800 से अधिक कृषि यंत्र का परीक्षण

charlineraj_admin July 20, 2024 1 minute read
Bikaner Agricultural Equipment Testing Center

Bikaner Agricultural Equipment Testing Center

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कृषि यंत्र एवं मशीनरी परीक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र ने हाइटेक खेती की ओर कदम बढ़ाते हुए नए आयाम स्थापित किये हैं. किसानों को अत्याधुनिक कृषि यंत्रों से खेती करने के लिए प्रेरित करते हुए संस्थान ने पिछले 12 वर्षों में देश के 14 राज्यों के 1800 से अधिक कृषि यंत्रों का परीक्षण किया है. इससे केंद्र को 12 करोड़ रुपए से अधिक राजस्व मिला है.

Bikaner Agricultural Equipment Testing Center

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. देवाराम सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि देशभर में ऐसे 31 केंद्र हैं. इन केंद्रों में ऐसे कृषि यंत्रों का परीक्षण होता है, जिन्हें केंद्र अथवा विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा सब्सिडी पर किसानों को उपलब्ध करवाया जाता है. प्रदेश में बीकानेर के अलावा उदयपुर में ऐसा केंद्र है. उन्होंने बताया कि कुलपति डॉ. अरुण कुमार के नेतृत्व में गत समय में यहां अनेक नवाचार किए गए हैं, जिनका किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है.

Bikaner Agricultural Equipment Testing Center

विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक प्रो. योगेश शर्मा ने बताया कि यह केंद्र, विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण अंग है. वित्त नियंत्रक राजेंद्र खत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय के राजस्व वृद्धि की दृष्टि से भी यह केंद्र अपनी विशेष पहचान रखता है. केंद्र प्रभारी इंजीनियर विपिन लढ्ढा ने बताया कि बीकानेर के केंद्र को गत 12 वर्षों में 14 राज्यों के 2 हजार 450 कृषि यंत्र परीक्षण के लिए प्राप्त हुए. अब तक इनमें से 1800 से अधिक का परीक्षण कर लिया गया है.

उन्होंने बताया कि यंत्र निर्माताओं द्वारा परीक्षण के आवेदन भारत सरकार द्वारा निर्धारित नॉर्म्स के अनुसार किए जाते हैं. केंद्र द्वारा तीन स्तर पर यह परीक्षण किए जाते हैं. आवेदन के पश्चात केंद्र का प्रतिनिधि यंत्र निर्माता के यहां पहुंचकर यंत्र का चिन्हीकरण कर केंद्र पर लाता है. इसका परीक्षण केंद्र की प्रयोगशाला, फील्ड और पुनः प्रयोगशाला में किया जाता है.

Bikaner Agricultural Equipment Testing Center

पहले चरण के दौरान यंत्र को खोला जाता है और इसके एक-एक पुर्जे का नॉर्म्स के अनुसार आकलन किया जाता है. दूसरे चरण में खेत में लगभग पच्चीस घंटे तक इसे चलाया जाता है और वह कार्य किया जाता है, जिसके लिए यह यह यंत्र बना है. तीसरे चरण में पुनः प्रयोगशाला में यह आकलन किया जाता है कि खेत में चलने के पश्चात इसमें क्या प्रभाव पड़ा. इस पूरी प्रक्रिया के लिए केंद्र पर अत्याधुनिक मशीनरी उपलब्ध करवाई गई है. परीक्षण के पश्चात इसकी रिपोर्ट तैयार की जाती है.

उन्होंने बताया कि केंद्र में परीक्षण के लिए सबसे अधिक यंत्र पंजाब, हरियाणा और गुजरात से प्राप्त होते हैं. वहीं प्रशिक्षण में आने वाले यंत्रों में अधिक संख्या रोटावेटर, थ्रेशर, हैरो, सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल इत्यादि की होती है. इंजी. लढ्ढा ने बताया कि परीक्षण के उपरांत कई बार यंत्र निर्माता अपना यंत्र वापस नहीं ले जाते. इन यंत्रों का उपयोग किसानों को हो सके, इसके मध्यनजर केंद्र द्वारा कस्टम हायरिंग सिस्टम प्रारंभ किया गया है.

इसके तहत किसानों को अत्याधुनिक कृषि यंत्र 100 से लेकर 500 रुपए प्रति दिवस किराए के हिसाब से उपलब्ध करवाई जाते हैं. यह ऐसे किसानों के लिए उपयोगी साबित होते हैं, जो ऐसे यंत्र क्रय नहीं कर सकते. उन्होंने बताया कि अब तक जिले और आसपास के क्षेत्रों के 200 से ज्यादा किसानों ने इनका लाभ उठाया है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : नवनिर्मित संत दुलाराम कुलरिया राजकीय चिकित्सालय का जिला कलेक्टर ने अवलोकन कर लिया तैयारियों का जायज़ा, 28 जुलाई को मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण
Next: बीकानेर : नोखा क्षेत्र के दौरे पर रहीं जिला कलेक्टर, पेयजल परियोजना का किया निरीक्षण, लंबित कार्य गुणवत्ता के साथ अतिशीघ्र पूरे करने के निर्देश

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.