Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • जनमत
  • बीकानेर आ रही बस सिरोही में भीषण सड़क हादसे का शिकार, कार पर पलटी सूरत से आ रही निजी बस, तीन लोग गंभीर घायल !
  • जनमत
  • सार समाचार

बीकानेर आ रही बस सिरोही में भीषण सड़क हादसे का शिकार, कार पर पलटी सूरत से आ रही निजी बस, तीन लोग गंभीर घायल !

charlineraj_admin October 19, 2025 1 minute read
Copy of Rajasthan weather - 1

Copy of Rajasthan weather - 1

सिरोही जिले में रविवार अल सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जहां सूरत से बीकानेर आ रही एक निजी ट्रेवल्स की बस नियंत्रण बिगड़ने के बाद सारणेश्वरजी पुलिया के पास खड़ी एक कार पर पलट गई. हादसे में कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक इनोवा कार का टायर ब्लास्ट हो गया था. कार चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया. उसके पीछे एक और कार खड़ी थी. तभी तेज़ रफ्तार से आ रही ट्रेवल्स बस का संतुलन बिगड़ा और बस पलटकर कार पर जा गिरी.

तीन लोग गंभीर घायल, यात्रियों में मचा हड़कंप
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया. सूत्रों के अनुसार, घायल तीनों व्यक्तियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बस में सवार अधिकांश यात्री सुरक्षित हैं. कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं. बताया जा रहा है कि बस में ज्यादातर यात्री दीपावली पर अपने घर लौट रहे थे, जिससे हादसे के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि दीपावली से पहले सूरत से राजस्थान आने वाली निजी ट्रेवल्स बसें तेज गति से चलती हैं और कई बार ओवरटेक करते समय हादसे हो जाते हैं. लोगों ने प्रशासन से त्योहारों के दौरान सड़कों पर निगरानी बढ़ाने और निजी बस ऑपरेटरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

हादसे से हाईवे पर घंटों जाम, प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा
हादसे के बाद हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. पुलिस ने मौके पर क्रेन मंगवाकर पलटी हुई बस को सीधा करवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हुआ।. घटना की सूचना मिलते ही एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवरान, एएसपी किशोर सिंह, एसडीएम हरिसिंह और तहसीलदार जगदीश बिश्नोई सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर राहत कार्यों की निगरानी की और हाईवे पर जाम हटाकर यातायात सुचारू करवाने के निर्देश दिए.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटगेट-केईएम रोड़ बाजार में दीपावली मेले की धूम, शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से उमड़े लोग !
Next: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का इनामी बदमाश संजय जाट गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद, मर्डर केस में था वांछित

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.