Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : कलेक्टर ने की जिला स्तरीय जनसुनवाई, 116 प्रकरणों को सुनकर समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : कलेक्टर ने की जिला स्तरीय जनसुनवाई, 116 प्रकरणों को सुनकर समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

charlineraj_admin September 19, 2024 1 minute read
Bikaner Collector held district level public hearing

Bikaner Collector held district level public hearing

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर में जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई. जनसुनवाई से मुख्य सचिव सुधांश पंत तथा जिला प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े. जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने चार घंटे तक चली जनसुनवाई में 116 प्रकरणों पर सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को समुचित और समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए.

जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त की कई प्रकरणों में समयबद्ध जवाब प्रस्तुत नहीं होने की शिकायत मिली है. यह स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को समयबद्धता और संवेदनशीलता के साथ परिवाद सुनने और इन पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

जनसुनवाई में सरकारी भूमि व सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने, सीमा ज्ञान करवाने, पेंशन जारी करने, सीवरेज और क्षतिग्रस्त सड़क निर्माण करवाने, यूआईटी द्वारा आवंटित पट्टे जारी करने, करणी इंडस्ट्री एरिया क्षेत्र में सड़क निर्माण सहित विभिन्न प्रकरण प्रस्तुत किए गए. राजनगर में मोहल्ले वासियों ने अमृत योजना के तहत बनी सीवरेज लाइन धंसने से गलियों में गड्डे होने और बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को दुरुस्त करवाने की मांग की. इस पर जिला कलेक्टर ने संबंधित विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिए.

जनसुनवाई के दौरान गांव टेउ स्थित हनुमान मंदिर से अतिक्रमण हटाने, 650 आरडी पर आईजीएनपी के किनारे अतिक्रमण हटाने, यूआईटी द्वारा विक्रय एनओसी जारी करने, रासीसर में अतिक्रमण हटाने, जिला मुख्यालय पर अवैध निर्माण रुकवाने, फसल बीमा क्लेम जारी करने, शहर के विभिन्न पार्कों से अतिक्रमण हटाने सहित विभिन्न प्रकरण प्रस्तुत किए गए, इस पर जिला कलेक्टर ने संबंधित विभाग को नियम सम्मत कार्यवाही करने को कहा.

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ दुलीचंद मीना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव, सीईओ जिला परिषद सोहनलाल, नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, नगर विकास न्यास सचिव अपर्णा गुप्ता सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

मुख्य सचिव और प्रभारी सचिव भी जुड़े जनसुनवाई से, कहा – आमजन की संतुष्टि पर दिया जाए विशेष ध्यान
मुख्य सचिव सुधांश पंत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिला स्तरीय जनसुनवाई से जुड़े. उन्होंने कहा कि अधिकारी उपलब्ध संसाधनों का कुशलतम उपयोग कर आमजन को राहत प्रदान करें. राहत श्रेणी में निस्तारित प्रकरणों में परिवादियों की संतुष्टि बढ़ाने के साथ औसत निस्तारण समय प्रदेश के औसत समय से अधिक नहीं हों इस पर विशेष ध्यान दिया जाए. जनसुनवाई में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करें. प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल ने कहा कि परिवाद दायर होने के तुरंत बाद फील्ड अधिकारी तत्परता से मौका रिपोर्ट कर वस्तुस्थिति से अवगत करवाएं और परिवादी को दूरभाष के माध्यम से कार्यवाही की जानकारी दें.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : उदयरामसर में 350 बीघा सरकारी भूमि कब्जा मुक्त करवाने की मांग, सरपंच की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Next: बीकानेर : अब होगी रीको के औद्योगिक क्षेत्रों और आवासीय कॉलोनी में सघन सफाई, जिला कलेक्टर ने निगम आयुक्त को सौंपा 38.70 लाख रू. का चेक

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.