Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : संभागीय आयुक्त व आईजीपी ने शहरी क्षेत्र का किया सघन दौरा, जल निकासी की त्वरित कार्यवाही के निर्देश, कहा – संसाधनों की ना रहे कमी
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : संभागीय आयुक्त व आईजीपी ने शहरी क्षेत्र का किया सघन दौरा, जल निकासी की त्वरित कार्यवाही के निर्देश, कहा – संसाधनों की ना रहे कमी

charlineraj_admin August 16, 2024 1 minute read
Bikaner Divisional Commissioner and IGP visit the city

Bikaner Divisional Commissioner and IGP visit the city

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी व पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश पासवान ने शुक्रवार को नगर निगम, यूआईटी और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ शहरी क्षेत्र का सघन दौरा करते हुए बरसाती जल भराव की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया. इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग की अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन भदौरिया, अधिशासी अभियंता राजीव गुप्ता, नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ललित ओझा, उपखंड अधिकारी कविता गोदारा, सीओ गंगाशहर शालिनी बजाज, यूआईटी की अधिशासी अभियंता वंदना शर्मा, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ओम प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी साथ रहे.

संभागीय आयुक्त ने सूरसागर के पास बरसाती जल निकासी कार्य का अवलोकन किया. निगम के अधिकारियों को इसमें और अधिक गति लाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इसमें संसाधनों की कमी नहीं आए. इस दौरान आवागमन बंद करने के लिए कहा. संभागीय आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक ने ट्रोमा सेंटर का अवलोकन किया और बरसात के कारण गिरी फॉलसीलिंग को देखा. उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से इस क्षेत्र में आवाजाही पूर्णतया बंद कर दी जाए.

संभागीय आयुक्त ने ट्रॉमा सेंटर परिसर की छत की सफाई रखने के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी स्थिति में यहां पानी ठहरे नहीं, यह सुनिश्चित किया जाए. साथ ही पूरे परिसर की फॉलसीलिंग की गुणवत्ता की जांच करने के लिए निर्देशित किया. उन्होंने रानी बाजार रेलवे अंडरब्रिज में जल भराव की स्थिति को देखा और कहा कि यहां फिट के आधार पर हाइट की मार्किंग करवाई जाए, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को जलभराव की वास्तविक स्थिति का पता चल सके. साथ ही बरसात के दौरान यहां आवाजाही नहीं करने की चेतावनी अंकित करवाने को कहा. जल निकासी मैकेनिज्म के बारे में जाना.

उन्होंने बरसात के दौरान यहां ट्रैफिक बंद करवाने के निर्देश दिए. नोखा रोड स्थित मेघवालों के मोहल्ले में पानी भराव के मध्यनजर हैवी ट्रैफिक को रोकने और हाईवे से डायवर्ट करने के निर्देश दिए. पानी में फंसे लोगों को आवश्यकता के अनुसार अस्थाई आश्रय स्थलों में शिफ्ट करने तथा जलभराव के कारण जरूरतमंद लोगों को भोजन सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए नगर निगम को निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की समस्या के स्थाई समाधान के लिए कार्य योजना बनाकर उपलब्ध करवाई जाए.

संभागीय आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक ने सुजानदेसर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया. बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुए एक मकान के निवासियों को सामुदायिक भवन में शिफ्ट करने तथा उनके लिए भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए. साथ ही कहा कि क्षेत्र के जिन मकानों में बरसात के कारण दरारें आई हैं, उन्हें भी सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए. संभागीय आयुक्त ने सुजानदेसर, करमीसर और भुट्टों के चौराहे सहित विभिन्न स्थानों पर जलनिकासी कार्य का अवलोकन किया.

 

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : कैशिनो पर मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस का छापा, 7 जुआ मशीनों सहित 7 जने गिरफ्तार
Next: बीकानेर : पुष्करणा दिवस के रूप में मनाया समाज की कुलदेवी मां उष्ट्र वाहिनी का प्राकट्य दिवस, विधायक व्यास भी हुए शामिल

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.