Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • बरसात से पूर्व हो जाए सड़क निर्माण और दुरुस्तीकरण से जुड़े सभी कार्यजिला कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक
  • Uncategorized

बरसात से पूर्व हो जाए सड़क निर्माण और दुरुस्तीकरण से जुड़े सभी कार्यजिला कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

charlineraj_admin April 22, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-04-22 at 6.43.18 PM

बीकानेर जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बीकानेर विकास प्राधिकरण, सार्वजनिक निर्माण विभाग और नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्र में करवाए जा रहे सड़क निर्माण, सुधार एवं पेंचवर्क कार्यों की मंगलवार को समीक्षा की।

जिला कलक्टर ने कहा कि मानसून से पूर्व सभी प्रगतिरत कार्य पूर्ण हो जाएं, यह सुनिश्चित किया जाए। कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता से करने के साथ अधिकारियो को इनकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि बरसात के दौरान जल भराव वाले संभावित क्षेत्रों का समय रहते दौरा किया जाए तथा इन क्षेत्रों में पानी निकासी के पुख्ता प्रबंधन किए जाएं, जिससे बरसात के दौरान स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

जिला कलक्टर ने कहा कि सुजानदेसर और वल्लभ गार्डन क्षेत्र की पाल को मजबूत किया जाए तथा यहां पानी निकासी के लिए पर्याप्त पम्प सेट्स की व्यवस्था की जाए। उन्होंने सुजानदेसर के चांदमल बाग, ब्राह्मणों के मोहल्ले और नोखा रोड पर जलभराव से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में 16 स्थानों पर सेफ्टी टेंक कम रिचार्ज वेल का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। इनमें निगम और बीडीए द्वारा आठ आठ रिचार्ज वेल बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्य भी बरसात से पूर्व करवाए जाएं।

नगर निगम आयुक्त श्री मनीष मयंक ने बताया कि निगम द्वारा शहरी क्षेत्र में 43 मुख्य सड़कें स्वीकृत की गई हैं। इनमें से चार कार्य पूर्ण हो गए हैं। वहीं तीस प्रगतिरत हैं। वहीं लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से 20 किलोमीटर सड़कों का पेंचवर्क कार्य करवाया गया है।

बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती अपर्णा गुप्ता ने बताया कि बीडीए द्वारा 31 किलोमीटर क्षेत्र में पेंचवर्क करवा दिया गया है तथा 18 किलोमीटर में यह कार्य प्रगतिरत है। इनके अलावा 13 किलोमीटर क्षेत्र में नई सड़कों के कार्य किए जा रहे हैं। इनमें जयनारायण व्यास कॉलोनी की मुख्य सड़क शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बीडीए द्वारा लगभग छह करोड़ रुपए के कार्य करवाए जा रहे हैं। इनमें जेएनवी के अलावा अन्त्योदय नगर और अशोक नगर आदि की सड़कें भी शामिल हैं।

सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री ओ. पी. मंडार ने बताया कि बजट घोषणा 2025-26 के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 15 करोड़ रुपए की लागत से मिसिंग लिंक/नॉन पेचेबल सड़कों का कार्य करवाया जाना है। इसके तहत बीकानेर पश्चिम विधानसभा में 15 करोड़ रुपए के 82 एवं बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में 15 करोड़ रुपए के 56 कार्यों के प्रस्ताव प्रेषित कर दिए गए हैं।

इसी प्रकार बजट घोषणा वर्ष 2024-25 में 18 करोड़ रुपए के 43 कार्य स्वीकृत थे। इनमें से बीकानेर पूर्व विधानसभा में 8 करोड से 16 कार्य स्वीकृत हुए। इनमें से 12 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। एक कार्य प्रगतिरत है। इसी प्रकार बीकानेर पश्चिम विधानसभा में 10 करोड़ रुपए के 27 कार्य स्वीकृत थे। इनमें से 13 कार्य पूर्ण कर दिए गए हैं। सात कार्य प्रगतिरत हैं एवं 7 कार्य शुरु होने शेष हैं।

बैठक में अधीक्षण अभियंता श्री ललित ओझा, अधिशाषी अभियंता श्री पवन बंसल, वंदना शर्मा, रमाकांत त्रिवेदी, मनोज दूबे, सहायक अभियंता रोहिताश्व सिंह, सहित अन्य तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बजट घोषणाओं और साप्ताहिक समीक्षा बैठक, बिजली के कारण पानी की सप्लाई बाधित ना हो, अस्पतालों में बने लू-तापघात के अलग वार्ड – एडीएम प्रशासन
Next: भीषण गर्मी के मद्देनजर दानदाताओं ने जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग में भेंट किए एसी-कूलर

Related Stories

collagefdfुिुeerhghhgh
  • Uncategorized

आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल

charlineraj_admin February 25, 2026
WhatsApp Image 2026-01-06 at 7.22.32 PM
  • Uncategorized

बीकानेर जिला ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

charlineraj_admin January 6, 2026
  • Uncategorized

बीकानेर MP रहते धर्मेन्द्र को क्या रहा मलाल, उनके तत्कालीन निजी सचिव व्यास ने सुनें !

charlineraj_admin November 24, 2025

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.