Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • जयपुर : विधायक जेठानंद व्यास ने विधानसभा में बताई पेयजल की स्थिति, रिक्त पद भरने की मांग, पूर्व सरकार पर लगाए कई आरोप
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

जयपुर : विधायक जेठानंद व्यास ने विधानसभा में बताई पेयजल की स्थिति, रिक्त पद भरने की मांग, पूर्व सरकार पर लगाए कई आरोप

charlineraj_admin August 2, 2024 1 minute read
Bikaner MLA Jethanand Vyas in Assembly

Bikaner MLA Jethanand Vyas in Assembly

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को प्रदेश में जल प्रबंधन पर चर्चा के दौरान बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने अपनी बात रखी. उन्होंने बीकानेर शहर के लिए पेयजल विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय का कार्यालय अलग से प्रारम्भ करने और लम्बे समय से रिक्त एईएन-जेईएन के पदों को भरने की मांग रखी. विधायक व्यास ने बताया कि पिछली बार की कांग्रेस सरकार में शहर के अनेक एईएन जेइएन के पद रिक्त रहे, लेकिन पूर्व मंत्री के यहां से प्रतिनिधि होने के बावजूद ध्यान नहीं दिया.

विधानसभा में अपनी बात रखते हुए विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि शहर का क्षेत्र लगातार बढ़ रहा है, इसे ध्यान रखते हुए शहर में अलग से अधीक्षण अभियंता का पद स्वीकृत किया जाए. उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने अनेक स्थानों पर ट्यूबवेल बनवाए, लेकिन इनमें से किसी भी ट्यूबवेल का पानी पीने योग्य नहीं हैं, कई तो बंद हो चुके हैं. साथ ही उन्होंने नए ट्यूबवेल बनाने के दौरान हुए भ्रष्टाचार का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि एक कुएं पर 75 लाख रुपये व्यय करने के बावजूद वो उपयोग लायक नहीं है. इतनी राशि कहां लगाई गई इसकी जांच की जाए.

पिछली कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए विधायक व्यास ने कहा कि पूर्व में वृहद् पेयजल योजना स्वीकृत हुई लेकिन इसके लिए टंकियां और अन्य स्ट्रक्चर बनाने की स्वीकृतियां ऐसे स्थानों पर जारी कर दी, जहां यह टंकियां बनाई जानी संभव ही नहीं थी. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बिना फील्ड में जाए और पूरी जानकारी लिए बिना ही एसी कमरों में बैठकर स्वीकृति जारी कर दी गई. हाल ही में एक टंकी के स्थान की समस्या का निस्तारण कर जगह उपलब्ध करवाई गई है. इसके अलावा अभी भी दो अन्य टंकी के लिए जगह के लिए काम किया जा रहा है.

विधायक व्यास ने बीकानेर रिसायत के पूर्व महाराजा के समय का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय में बीकानेर में पेयजल का भीषण संकट था. तब महाराजा गंगासिंह के भगीरथ प्रयासों से यहां गंगनहर आई और पूरा क्षेत्र हराभरा हो गया. उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भी जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर में पेयजल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार इस पर तेजी से काम कर रही है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: खाजूवाला : बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, सभी सरकारी कार्यालयों में 2 फीट तक पानी, विधायक मेघवाल ने जिला कलेक्टर से की बात
Next: बीकानेर : घरों में घुसा बरसाती पानी, परेशान लोगों का भाजपा नेता की अगुवाई में पानी में धरना, जिला प्रशासन-नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.