Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • बीकानेर : लिवइन पार्टनर ने ही गला घोंटकर हत्या के बाद फंदे पर लटकाया था मॉडल इशप्रीत का शव, पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर : लिवइन पार्टनर ने ही गला घोंटकर हत्या के बाद फंदे पर लटकाया था मॉडल इशप्रीत का शव, पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

charlineraj_admin July 31, 2024 1 minute read
Bikaner model Ishpreet murder case

Bikaner model Ishpreet murder case

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर पुलिस ने मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार को फंदे से लटके मिले मॉडल इसप्रीत कौर के शव के मामले में खुलासा किया है. पुलिस ने मृतका के लिवइन पार्टनर जयराज तंवर को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है. पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी जयराज से पूछताछ कर पता लगाएगी कि इशप्रीत की हत्या क्यों और कैसे की गई. हांलाकि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने इशप्रीत से मारपीट करने के बाद गला घोंट कर उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया.
मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना के सीआई धीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि सोशल मीडिया स्टार व मॉडल इसप्रीत कौर का शुक्रवार की रात शहर के नजदीक चकगर्बी की केशव कुंज कॉलोनी के मकान में एक कमरें में फंदे पर लटका मिला था, मौके पर उसका लिवइन पार्टनर जयराज तंवर भी बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था. इसके अलावा पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और सफारी गाड़ी भी जब्त की थी.
धीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि मृतका के पिता गुरदीपसिंह ने रिपोर्ट देकर मृतका के साथ लिवइन में रहने वाले जयराज तंवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था. पुलिस को दी रिपोर्ट में गुरदीपसिंह ने बताया कि जयराज तंवर इशप्रीत कौर पर पिछले काफी समय से शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन वो जयराज से शादी नहीं करना चाहती थी. जयराज ने कई दस्तावेजों पर इशप्रीत जबरदस्ती साइन करवा लिए और उसके बैंक खाते से पैसे भी निकलवा लिए. गुरदीपसिंह ने आरोप लगाया कि जयराज तंवर इशप्रीत को धमकी देकर अपने साथ लेकर जाता था, जब वह मना करती तो उसे पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देता था. गुरदीप सिंह ने आरोप लगाया कि जयराज तंवर ने इशप्रीत को अपने कमरे पर ले जाकर उसे कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी व उसकी बॉडी को फंदे पर लटका दिया.
गुरदीपसिंह ने बताया कि 25 जुलाई की शाम इशप्रीत घर से अपनी सहेली पूनम के घर जाने का कहकर निकली उसके बाद रात को पौने दस उसका कॉल आया कि वो रात को अपनी सहेली पूनम के घर पर ही रहेगी. अगले दिन सुबह वह घर पर नहीं आई तो कई बार कॉल किये लेकिन कॉल अटैण्ड नहीं हुए. इसके बाद इशप्रीत का फोन बंद आने लगा. इसके बाद शुक्रवार रात मुक्ताप्रसाद नगर पुलिस थाना से सूचना मिली कि इशप्रीत केशव कुंज कोलोनी में जयराज तंवर के कमरा में फंदे से लटकी हुई मिली है और जयराज तंवर भी कमरा में ही बेहोश मिला है.
धीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट से रिमांड ली गई है और गहनता से पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच में जो सामने आया है कि आरोपी द्वारा इशप्रीत से मारपीट करने के बाद गला घोंट कर उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया गया उसको लेकर आरोपी से हर एंगल की पूछताछ की जा रही है. जल्द मामले में खुलासा किया जाएगा कि अगर आरोपी ने इशप्रीत की हत्या की है तो कैसे और क्यों की.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : आपसी विवाद में बड़े भाई की 12वीं के ही दिन पीट-पीट कर हत्या, परिवार के ही भाईयों पर आरोप, पहले था जमीनी विवाद
Next: बीकानेर : सिरेमिक व सोलर पार्क, बीकानेर-कोटपुतली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के बाद अब विकास प्राधिकरण, बीकानेर के लिए मुख्यमंत्री ने दी अनेक सौगात

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.