Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • दबोचा गया 25 हजार का इनामी बदमाश, गैंगस्टर्स के लिए करता था काम, बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता !
  • अपराध
  • सार समाचार

दबोचा गया 25 हजार का इनामी बदमाश, गैंगस्टर्स के लिए करता था काम, बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता !

charlineraj_admin December 29, 2025 1 minute read
22_05_2022-police_cuaght_22734161

बीकानेर पुलिस की ओर से संगठित अपराधों और गैंगस्टर की गतिविधियों पर लगाम कसने की कार्रवाई लगातार जारी है. बीकानेर रेंज आईजी हेमन्त कुमार शर्मा व एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में बीकानेर पुलिस ने अब 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को दस्तयाब किया है जो गैंगस्टर्स के लिए काम करता था. कार्रवाई में RST प्रभारी संदीप पुनिया व ASI दीपक यादव की अहम भूमिका रही है. साथ ही इस दौरान ADSP चक्रवर्ती सिंह राठौड़, CO सदर अनुष्ठा कालिया, DST प्रभारी विश्वजीत सिंह, सदर थाना अधिकारी सुरेंद्र पचार की भी सक्रियता रही.

बीते दिनों बीकानेर के सादुलगंज में व्यवसायी सुखदेव चायल के घर पर फायरिंग के मामले के बाद से ही बीकानेर पुलिस गैंगस्टर्स से संपर्क में रहने वालों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. घटना के बाद सोशल मीडिया पर गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी. मामले में अब तक शिव सिंह भलूरी, रमणदीप और विक्की समेत 5 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं. आरोपी विक्की पिछले 4 दिन की पुलिस रिमांड पर है.

बता दें कि इस फायरिंग के पीछे विदेश बैठे अपराधियों का नेटवर्क का खुलासा हुआ है. गैंगस्टर रोहित गोदारा, हैरी बॉक्सर और सुंदर हांसी विदेश से गैंग को ऑपरेट कर रहे हैं. रुपये का लालच देकर छोटे-मोटे बदमाशों को मोहरा बनाकर वारदातों को अंजाम दिलवा रहे हैं. मामले में मुख्य शूटर संजय नायक व सुनील नायक को नारनौल से गिरफ्तार किया गया है. दोनों ने पहचान छिपाने के लिए वारदात के दौरान हेलमेट पहना था लेकिन बीकानेर पुलिस की मेहनत से दोनों को दबोच लिया गया. संजय व सुनील पर हरियाणा में दर्जनभर संगीन मामले दर्ज हैं. बीकानेर पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य सहयोगियों को भी नामजद किया गया है. जल्द ही और गिरफ्तारियां संभव है.

पिछले कई सालों में पुलिस के सामने गैंगस्टर्स की गतिविधियां एक नई चुनौती बनी हुई है. गैंगस्टर्स आजकल कम उम्र के ओर गरीब तबके के युवाओं को रुपए का लालच देकर अपराध करवा रहे हैं. जिसमें फायरिंग, मर्डर जैसे कई गंभीर वारदातें सामने आती है. पुलिस के अनुसार ये अपराधी स्लीपर सेल की तरह काम करते हैं जो अपराध को अंजाम देने के बाद कनेक्शन काट कर छिप जाते हैं.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: प्रतिभाएं समाज की असली पूंजी, शिक्षा से ही संभव है समाज का सर्वांगीण विकास – अर्जुन राम मेघवाल
Next: बीकानेर जिला ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.