Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : कैबिनेट मंत्री गोदारा ने बेलासर में 33 केवी जीएसएस का शुभारम्भ, रुपेरा और नौरगदेसर में ट्यूबवेल का लोकार्पण
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : कैबिनेट मंत्री गोदारा ने बेलासर में 33 केवी जीएसएस का शुभारम्भ, रुपेरा और नौरगदेसर में ट्यूबवेल का लोकार्पण

charlineraj_admin November 29, 2024 1 minute read
Cabinet Minister Godara inaugurated 33 KV GSS in Belasar

Cabinet Minister Godara inaugurated 33 KV GSS in Belasar

चार लाइन न्यूज़ डेस्क (तीर्थराज बरसलपुर) – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने शुक्रवार को रुपेरा और नौरंगदेसर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का लोकार्पण किया. साथ ही कैबिनेट मंत्री गोदारा ने बेलासर-द्वितीय में 33 केवी जीएसएस का शुभारंभ किया. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गोदारा ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र में ढांचागत विकास के लिए विशेष ध्यान दे रही है. ग्रामीणों को सुचारू विद्युत और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में सतत रूप से नई स्वीकृतियां जारी की जा रही हैं. ग्राम वासियों को ट्यूबवेल निर्माण की बधाई देते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि रूपेरा और नौरंगदेसर में लंबे समय से ग्रामीणों की मांग को पूरा किया गया है. नया ट्यूबवेल बनने से ग्रामीणों को सुगम पेयजल आपूर्ति हो सकेगी.

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में काम किया जा रहा है. ग्रामीणों की मांग के अनुरूप प्राथमिकता से ट्यूबवेल, जीएसएस, सड़कें, स्वास्थ्य केंद्र निर्मित करवाए जा रहे हैं. स्कूलों में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए नए कक्षा कक्ष निर्माण के साथ रिक्त पदों पर स्टाफ की नियुक्ति का कार्य भी प्राथमिकता पर है. उन्होंने कहा कि गत एक वर्ष में डबल इंजन की सरकार ने पूरी क्षमता से आमजन के जीवन स्तर को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं. बजट घोषणाओं में जिले के विकास के लिए अभूतपूर्व घोषणाएं की गई हैं. इनके समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक स्तर पर समुचित समन्वय किया जा रहा है.

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि ‘शिक्षित लूणकरणसर, विकसित लूणकरणसर’ की दिशा में संकल्पबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है. क्षेत्र की सभी प्राथमिकताओं को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करते हुए क्षेत्र वासियों को सभी आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी. इससे पहले ग्रामीणों द्वारा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री का स्वागत किया गया. इस अवसर पर सरपंच रामदयाल गोदारा, हेतराम कूकणा, गणपत गोदारा, अखाराम गोदारा, रामनिवास खीचड़, पूर्व सरपंच रामलाल गोदारा, पंचायत समिति सदस्य रवि सारस्वत, उपप्रधान राजकुमार कस्वा, अधिशासी अभियंता नरेश कुमार रेगर सहित ग्रामीण एवं अधिकारी मौजूद रहे. बता दें कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सुमित गोदारा शनिवार को बीकानेर में सादुलगंज स्थित अपने आवास पर प्रातः 9 से दोपहर 3 बजे तक आमजन के अभाव अभियोग सुनेंगे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : विद्युत विभाग में निजीकरण के विरोध में उतरे कार्मिक, संयुक्त संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Next: बीकानेर : चलकोई फाउंडेशन के तत्वाधान में खाजूवाला के भागू गांव में कबड्डी प्रतियोगिता, कल समापन में आएंगे फाउंडेशन के संस्थापक राजवीर सिंह चलकोई

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.