Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : कैबिनेट मंत्री गोदारा ने किया विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास, कहा – ग्रामीण स्कूलों में भी सुनिश्चित की जाएगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : कैबिनेट मंत्री गोदारा ने किया विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास, कहा – ग्रामीण स्कूलों में भी सुनिश्चित की जाएगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

charlineraj_admin November 14, 2024 1 minute read
Cabinet Minister Godara laid the foundation stone of various development works

Cabinet Minister Godara laid the foundation stone of various development works

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के राजकीय विद्यालयों में 1 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया. कैबिनेट मंत्री गोदारा ने नकोदेसर, छटासर और राजासर उर्फ करणीसर तथा ढाणी पांडूसर के राजकीय विद्यालयों में बनने वाले नये कक्षा कक्षों का शिलान्यास किया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्कूलों में आधारभूत ढांचे का विकास करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है.

इसी क्रम में विभिन्न स्कूलों में आवश्यकता अनुसार नए कक्षा कक्षा की स्वीकृतियां जारी की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि नकोदेसर राजकीय विद्यालय में तीन नए कमरों के निर्माण होने से यहां के विद्यार्थियों को भरपूर लाभ मिल सकेगा. इस कार्य पर 42 लाख 39 हजार रूपये खर्च किए जाएंगे. उन्होंने विद्यालय स्टाफ को इन निर्माण कार्यों की बधाई देते हुए कहा कि लंबे समय से स्टाफ और विद्यालय की मांग के अनुरूप यहां नए कमरे स्वीकृत करवाए गए हैं. इनका गुणवत्तापरक निर्माण समयबद्ध पूर्ण करवाया जाएगा. राज्य सरकार ने बजट में भी शिक्षा के लिए अभूतपूर्व घोषणाएं की हैं.

उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का आधार है. विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ स्कूलों में ढांचागत कमियों को दूर किया जा रहा है. कैबिनेट मंत्री गोदारा ने कहा कि क्षेत्र के हर गांव-ढाणी तक शिक्षा पहुंचे, विद्यालयों में तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम चालू हों, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे. कैबिनेट मंत्री ने इन स्वीकृतियों के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया और कहा कि विकसित लूणकरणसर शिक्षित लूणकरनसर की संकल्पना को साकार करने की दिशा में अभिनव प्रयास किए जाएंगे. कैबिनेट मंत्रीगोदारा ने छटासर के राजकीय विद्यालय में भी लगभग 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाले दो कमरों का शिलान्यास किया.

इस दौरान लूणकरणसर पंचायत समिति प्रधान कानाराम गोदारा, उप प्रधान कैलाश सारस्वत, जिला परिषद सदस्य राजूदास स्वामी, जितेन्द्र सहित हीराराम गोदारा, बाबूलाल लेघा, हुकमाराम मेघवाल, सरपंच बिशन नाथ सिद्ध, तेजाराम मेघवाल, सहीराम भादू, हेतराम गोदारा, गणपतदास स्वामी, जुगलसिंह राठौड़, मुरारी बेनीवाल, राधेश्याम भादू, राधाकृष्ण पारीक, रामकुमार सारस्वा, शिव नाई सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

इन कार्यों का किया शिलान्यास

कैबिनेट मंत्री ने नकोदेसर स्थित राजकीय विद्यालय में 3 कक्षा कक्ष निर्माण कार्य पर 42.49 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे. छटासर राजकीय विद्यालय में 29.60 लाख रुपए की लागत से 2 कमरे, राजासर उर्फ करणीसर स्थित विद्यालय में 33.49 लाख रुपए की लागत दो कमरे तथा ढाणी पांडुसर के राजकीय विद्यालय में 3 कमरों के निर्माण पर 47.10 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : जिला कलेक्टर ने छत्तरगढ़ मुख्यालय और लूणखां पंचायत में की जनसुनवाई, आमजन के परिवाद सुनकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
Next: बीकानेर : विधायक भाटी व व्यास ने लिया कोलायत पूर्णिमा मेले की तैयारियों का जायजा, देखी व्यवस्थाएं

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.