Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : प्रदेश का पहला जनता क्लिनिक धरणीधर जहां लगी CBC मशीन, होगी 5 तरह की स्वास्थ्य जांच, विधायक व्यास व भाटी ने किया उद्घाटन
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : प्रदेश का पहला जनता क्लिनिक धरणीधर जहां लगी CBC मशीन, होगी 5 तरह की स्वास्थ्य जांच, विधायक व्यास व भाटी ने किया उद्घाटन

charlineraj_admin August 30, 2024 1 minute read
CBC machine installed in Dharnidhar Janta Clinic of Bikaner

CBC machine installed in Dharnidhar Janta Clinic of Bikaner

  • बीकानेर के धरणीधर शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर को मिली CBC मशीन
  • विधायक जेठानंद व्यास व अंशुमान सिंह भाटी ने मशीन व कक्ष का उद्घाटन
  • स्व. पुरुषोत्तम आचार्य की स्मृति में चाचा सदन परिवार ने में भेंट की मशीन
  • प्रदेश का पहला ऐसा जनता क्लिनिक बना जहां मरीजों की होगी 5 तरह की जांच
  • विधायक व्यास ने कहा – स्व. पुरूषोत्तम आचार्य का समूचा जीवन रहा जनसेवा को समर्पित

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर का धरणीधर शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्रदेश का ऐसा पहला जनता क्लिनिक बन गया है जहां अब मरीजों को 5 तरह की स्वास्थ्य जांच का लाभ मिलेगा. शुक्रवार को बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास व कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने धरणीधर शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सीबीसी मशीन व कक्ष का उद्घाटन किया. पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की प्रेरणा से चाचा सदन परिवार की ओर से स्व. श्री पुरुषोत्तम आचार्य की स्मृति में धरणीधर शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (जनता क्लिनिक) में यह सीबीसी मशीन भेंट की गई है.

इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि धरणीधर क्षेत्र ने विकास के अनेक सौपान तय किए हैं. यहां शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना और सुविधाओं में निरंतर सुधार हुआ है. यहां सीबीसी मशीन आने से मरीजों को सहूलियत होगी. उन्होंने कहा कि स्व. पुरूषोत्तम आचार्य का समूचा जीवन जनसेवा को समर्पित रहा। उनके परिजनों द्वारा उनकी स्मृति में यह पुनीत कार्य किया गया है.

कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं. इन सुविधाओं के विकास में भामाशाहों और दानदाताओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि श्री रामकिसन आचार्य के नेतृत्व में की गई यह पहल, दूसरों के लिए प्रेरणादाई साबित होगी. विधायक ने कहा कि इस शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में नॉर्म्स के अनुसार कार्मिकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए.

समाजसेवी राजेश चूरा ने कहा कि बीकानेर भामाशाहों की नगरी है. यहां के अनेक दानदाताओं ने आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए आगे आकर मदद की है. चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ. देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश अनुसार प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेश गुप्ता ने शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में बताया.

धरणीधर ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदकुमार आचार्य ने आगंतुकों का आभार जताया और धरणीधर मैदान परिसर में गंगाशहर पुलिस वृत्ताधिकारी कार्यालय शीघ्र प्रारम्भ करवाने की मांग रखी. इस दौरान पर पूर्व उपमहापौर अशोक आचार्य, कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित, कैलाश आचार्य, कैलाश भार्गव, डाॅ. अपूर्वा दरगड़, अनिरूद्ध आचार्य, अनिल आचार्य, दुर्गाशंकर आचार्य, जगमोहन आचार्य, संजय आचार्य, पार्षद किशोर आचार्य, जेठमल, नरेन्द्र आचार्य, शिवकिसन आचार्य, महेन्द्र पुरोहित और महेश आदि मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन आनंद जोशी ने किया.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : डीआरएम से मिले विधायक जेठानंद व्यास, परेशानी का सबब बने रेलवे फाटक की समस्या के स्थाई समाधान पर हुई चर्चा
Next: बीकानेर : श्रीडूंगरगढ़ में ब्लॉक स्तरीय प्रधानाचार्य वाक्‌पीठ संगोष्ठी, विधायक सारस्वत ने किया शुभांरभ

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.