Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • बीकानेर : साइबर थाना का साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान, कार्यशाला आयोजित कर विद्यार्थियों को दी विस्तृत जानकारी
  • अपराध
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : साइबर थाना का साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान, कार्यशाला आयोजित कर विद्यार्थियों को दी विस्तृत जानकारी

charlineraj_admin October 7, 2024 1 minute read
Cyber ​​security awareness campaign of Bikaner cyber police station

Cyber ​​security awareness campaign of Bikaner cyber police station

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – देशभर में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बीकानेर पुलिस की ओर से साइबर सिक्योरिटी की जानकारी देने के लिए बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश पासवान व जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस जनजागृति अभियान के तहत साइबर थाना की ओर से प्रभारी कदम उठाते हुए साइबर सुरक्षा जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया. कमला कॉलोनी स्थित राष्ट्रीय पब्लिक सेकेन्डरी विद्यालय में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराध व सुरक्षा संबन्धित जानकारी दी गई.
बीकानेर साइबर थाना प्रभारी मानाराम गर्ग ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से देशभर में बड़ी संख्या में विभिन्न तरीको से साइबर धोखाधड़ी की जा रही है. इससे निपटने हेतु पुलिस मुख्यालय साइबर क्राइम राजस्थान द्वारा चलाये जा रहे साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत साइबर थाना टीम द्वारा निरन्तर साइबर जनजागृति अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज राष्ट्रीय पब्लिक सेकेन्डरी विद्यालय, कमला कॉलोनी, बीकानेर में साइबर सुरक्षा से संबंधित वर्कशॉप आयोजित की गई. इस वर्कशॉप में छात्र-छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने भाग लिया. राकेश स्वामी हेड कांस्टेबल ने शाला की छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में बताया और उन्होंने इसका साइबर अपराध में किस प्रकार प्रयोग हो सकता है, इसकी जानकारी दी.
साथ ही पुलिस द्वारा दिन-प्रतिदिन किये जाने वाले साइबर अपराध के अनुसंधान से उत्पन्न अनुभव भी उदाहरण के माध्यम से साझा किये तथा कानूनी प्रावधानों से अवगत करवाया एवं छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के अधीन होने वाले प्रकरणों की जानकारी साझा करते हुऐ आन लाईन मित्रता से बचने की सलाह दी. शिवकुमार शर्मा द्वारा पीपीटी तथा अपने पेशेवर अनुभव के माध्यम से  छात्र- छात्राओं को साइबर अपराध, सावधानियां तथा राहत तंत्र से अवगत कराया एवं साइबर अपराध होनें की दशा में रखी जाने वाली सावधानियों तथा बचाव के उपाय भी बताए. Toll free no. 1930, cybercrime.gov.in  एवं  मोबाईल नंबर 787704-54980 पर हम किस प्रकार शिकायत कर सकते हैं इसकी जानकारी दी.
वर्कशॉप के अंत में छात्र- छात्राओं के विभिन्न प्रश्नों एवं आशंकाओं का समाधान किया गया. छात्राओं को साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में करियर हेतु तैयारी तथा संभावनाओं के सदंर्भ में मार्गदर्शन भी किया. जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी साइबर अपराध जागरूकता से संबंधित पंपलेट स्कूल प्रशासन को उपलब्ध करवाये गये. शाला प्रधानाचार्य अनिता सुगंध ने छात्र- छात्राओं को इस प्रकार की कोई भी परेशानी होने पर शाला में आकर बात करने की सलाह दी एवं जिला पुलिस एवं साइबर पुलिस स्टेशन का धन्यवाद ज्ञापित किया और ऐसी ही वर्कशॉप अभिभावकों के लिए भी आयोजित करने का अनुरोध किया.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : दो दिवसीय “श्री उत्सव” मेला एवं प्रदर्शनी 13 अक्टूबर से, केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने किया पोस्टर का विमोचन
Next: हरियाणा विधानसभा चुनाव : कांग्रेस को बड़ा झटका, बढ़त के साथ भाजपा आगे, टेंशन बढ़ी, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन को बढ़त

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.