Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : मूक-बधिर बच्चों ने 2511 पौधे लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वन मंत्री संजय शर्मा हुए पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : मूक-बधिर बच्चों ने 2511 पौधे लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वन मंत्री संजय शर्मा हुए पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल

charlineraj_admin October 1, 2024 1 minute read
Deaf and mute children along with Forest Minister created a world record by planting 2511 saplings.

Deaf and mute children along with Forest Minister created a world record by planting 2511 saplings.

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर दौरे पर आए वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने मंगलवार को कोलासर-मेघासर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (मीसो) द्वारा मूक-बधिर बच्चों तथा ग्रामवासियों के सहयोग से 2511 पौधारोपण के लिए आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की. ग्यारह सौ से मूक-बधिर बच्चों द्वारा किए गए इस विशेष कार्य को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया.

इस अवसर पर वन मंत्री ने कहा कि मूक बधिर बच्चों द्वारा एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पौधे लगाकर अनूठा उदाहरण पेश किया गया है. इन बच्चों ने समूचे देश को एक संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आमजन से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाने का आह्वान किया. इसके तहत किया गया यह पौधारोपण, क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित होगा. उन्होंने कहा कि प्रत्येक पौधे को बूंद-बूंद सिंचाई पद्धति से जोड़ा गया है तथा इसकी देखभाल की व्यवस्था की गई है, इससे सभी पौधे सुरक्षित रहेंगे.

मीसो के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद पुष्प जैन ने कहा कि मूक बधिर बच्चों द्वारा किया गया यह कार्य शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम लोगों के लिए एक संदेश. ऐसे लोगों को आगे आकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करना चाहिए. उन्होंने ग्रामीणों को आपसी समवन्य से रहने तथा गांव के विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि लगाए गए सभी पौधे बड़े होने के बाद यह क्षेत्र पर्यावरण तीर्थ के रूप विकसित होगा.

समाजसेवी विजय सिंह डागा ने कहा कि यहां लगाए गए प्रत्येक पौधे की सुरक्षा की जाएगी, जिसमें स्थानीय लोगों का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा. गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड के एशिया हेड मनीष बिश्नोई ने मूक बधिर बच्चों द्वारा लगाए गए सर्वाधिक पौधों के रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र वन मंत्री तथा मीसो के अध्यक्ष को सौंपा. उन्होंने कहा कि इस रिकॉर्ड से कोलासर-मेघासर का नाम पूरे विश्व तक पहुंचेगा.
इससे पहले मेघासर सरपंच आसकरण उपाध्याय ने स्वागत उद्बोधन दिया. मीसो के महासचिव लोकेश कावड़िया ने आभार जताया.

कार्यक्रम में विजय आचार्य, मोहन सुराणा, सुमन छाजेड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी मौजूदा रहे. इस अवसर पर वन मंत्री श्री संजय शर्मा ने मूक बधिर बच्चों के साथ पौधारोपण किया. उन्होंने कहा कि ‘एक पौधा प्रतिदिन’ अभियान के तहत उनके द्वारा हमेशा एक पौधा लगाया जा रहा हैं. उन्होंने आमजन से भी अधिक से अधिक पौधारोपण एवं संरक्षण का आह्वान किया.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने सुने आमजन के परिवाद, दिए अधिकारियों को निर्देश
Next: बीकानेर : MGSU में “प्रतियोगी परीक्षा मांय राजस्थानी भाषा-साहित्य अर कला-संस्कृति रो मैतव” विषयक भव्य व्याख्यान और सम्मान समारोह

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.