Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • बीकानेर : हापासर, मेहराणा और खिलेरिया के स्कूलों में होंगे 1 करोड़ 41 लाख के विकास कार्य
  • Uncategorized
  • सियासत

बीकानेर : हापासर, मेहराणा और खिलेरिया के स्कूलों में होंगे 1 करोड़ 41 लाख के विकास कार्य

charlineraj_admin November 16, 2024 1 minute read
बीकानेर : हापासर, मेहराणा और खिलेरिया के स्कूलों में होंगे 1 करोड़ 41 लाख के विकास कार्य

हापासर, मेहराणा और खिलेरिया के स्कूलों में होंगे 1 करोड़ 41 लाख के विकास कार्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने किया शिलान्यास

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  सुमित गोदारा ने हापासर, मेहराणा और खिलेरिया के राजकीय विद्यालयों में आज 1 करोड़ 41 लाख 30 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले कक्षा कक्ष का शिलान्यास किया।
इस दौरान आयोजित समारोह में उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों को अच्छी शिक्षा से जोड़ने की अपील की।  गोदारा ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करवाने को लेकर प्रतिबद्ध है। शिक्षा सुविधाएं विकसित करने हेतु अतिरिक्त संवेदनशीलता से कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विभिन्न राजकीय विद्यालयों के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने इन तीनों गांवों के राजकीय विद्यालयों में क्रमशः 47-47 लाख रुपए से अधिक के कार्य स्वीकृत होने पर ग्रामीणों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को लगन के साथ सीखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित करें, सपने देखें और उन्हें पूरा करने में जुट जाएं। राज्य सरकार विद्यार्थियों और युवा पीढ़ी के हितों को लेकर रणनीतिक प्रयास कर रही है। अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी, ई लाइब्रेरी, वाचनालय, आवश्यकतानुसार कक्षा कक्षों का निर्माण, रिक्त पदों पर स्टाफ की नियुक्ति जैसे कार्य सतत रूप से करवाए जा रहे हैं। गोदारा ने कहा कि हापासर, मेहराणा और खिलेरिया के राजकीय विद्यालयों में तीन- तीन नये कक्षा कक्ष का शिलान्यास किया गया है। इससे यहां के विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिल सकेगा। विद्यालय प्रबंधन अपनी आवश्यकताओं से अवगत करवाएं। उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग हो, जिससे विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल भविष्य बन सके। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ें। वर्तमान युग में शिक्षा मनुष्य के सर्वांगीण विकास का मूल आधार है। ग्रामीणों ने इस दौरान मंत्री का अभिनंदन कर आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में पंचायत समिति लूणकरणसर प्रधान कानाराम गोदारा, उप प्रधान कैलाश सारस्वत, पंचायत समिति सदस्य जितेन्द्र गोदारा, सरपंच बिशन नाथ सिद्ध, मुरारी बेनीवाल ,राधेश्याम भादू , आदूराम मूंड ,राकेश नायक , सोहनलाल गोदारा, राकेश कड़वासरा, हरिनारायण सारस्वत, सुरजाराम ज्याणी , अखराम गोदारा, मोहन ज्यानी, बीरबल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बच्चों को पर्यायवरण संरक्षण एवं पॉलीथिन बहिष्कार का दिलवाया संकल्प
Next: बीकानेर : झाँसी के अस्पताल में हुई आगज़नी के बाद अस्पतालों में अलर्ट।

Related Stories

collagefdfुिुeerhghhgh
  • Uncategorized

आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल

charlineraj_admin February 25, 2026
00000000
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार
  • सियासत

कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात

charlineraj_admin January 22, 2026
00001
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम, वार्ड 18 में सभा आयोजित, पूर्व मंत्री कल्ला व शहर जिलाध्यक्ष मेघवाल ने किया संबोधित, मनरेगा को बताया गरीब की रीढ़ की हड्डी

charlineraj_admin January 17, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.