Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : अब पंचायत समितियों-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में खुलेंगी ‘दीदी की कैंटीन’, जिला कलक्टर की अध्यक्षता में राजीविका की समीक्षा बैठक में निर्णय
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : अब पंचायत समितियों-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में खुलेंगी ‘दीदी की कैंटीन’, जिला कलक्टर की अध्यक्षता में राजीविका की समीक्षा बैठक में निर्णय

charlineraj_admin October 18, 2024 1 minute read
'Didi's canteen' will open in Panchayat Samitis-Community Health Centers

'Didi's canteen' will open in Panchayat Samitis-Community Health Centers

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर जिले की समस्त पंचायत समितियों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा ‘दीदी की कैंटीन’ खोली जाएगी. जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने शुक्रवार को राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी. जिला कलक्टर ने कहा कि जिला परिषद में ‘दीदी की कैंटीन’ पूर्व में संचालित हो रही है. इसी तर्ज पर अन्य स्थानों पर भी यह कैंटीन खोली जाएगी. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इनका संचालन महिलाओं द्वारा ही हो. उन्होंने राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक को इस संबंध में आवश्यक तैयारियां करते हुए प्रस्ताव उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए.

जिला कलक्टर ने कहा कि जिले के समस्त स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते अनिवार्य रूप से खोले जाएं. विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण लेने वाले स्वयं सहायता समूहों द्वारा की जा रही गतिविधियों की नियमित समीक्षा की जाए. प्रत्येक ब्लाॅक के कम से कम दस एसएचजी को ‘माॅडल एसएचजी’ के रूप में विकसित किया जाए, जो बेहतर आय अर्जित करती हों. लूणकरणसर, कोलायत और बीकानेर ब्लाॅक में राजीविका की गतिविधियों पर असंतोष जताया और इनमें गति लाने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में महिला सशक्तीकरण की दिशा में बेहतर कार्य होना चाहिए. ऐसा नहीं होने पर संबंधित ब्लाॅक प्रभारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने कहा कि राजीविका की कृषि और पशु सखियों की गतिविधियां फील्ड में दिखें तथा किसानों एवं पशुपालकों को इनका लाभ हों. इनकी नियमित समीक्षा भी की जाए.

आरसेटी द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का डिजिटल-पे सखी का प्रशिक्षण अब तक नहीं करवाए जाने को गंभीरता से लिया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लाॅक के अधिकारी संबंधित एसडीएम और बीडीओ को मासिक गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट दें. ब्लाॅक प्रभारियों को रात्रि चौपालों और जनसुनवाई के दौरान मौजूद रहने तथा विगागीय गतिविधियों की जानकारी आमजन को दिए जाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि लखासर में संचालित सेनेट्री नेपकिन इकाई को एक्टिव किया जाए. नेपकिन की क्वालिटी का ध्यान रखने के साथ इसके विपणन की प्रभावी योजना बनाई जाए.

बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल, राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक हरिराम चौहान, प्रबंधक वित्त दामोदर दास जी व्यास नाबार्ड के डीडीएम रमेश तांबिया, जिला प्रबंधक मणि शंकर हर्ष, कुंज बिहारी गुर्जर, प्रियंका चौधरी, जिला लेखाकार देवेंद्र सिंह शेखावत मौजूद रहे.

 

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जयपुर : तो क्या सतीश पूनिया को खींवसर सीट पर उतारने जा रही भाजपा, हरियाणा विजय के बाद खींवसर फतेह का प्लान
Next: बीकानेर : शहर में जुआ, सट्टा, नशा, भूमाफिया, लूटेरों की गुंडागर्दी हो बंद – विधायक जेठानंद व्यास

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.