Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • जनमत
  • बीकानेर : छह माह में बदली जिला अस्पताल की सूरत, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की मुख्यमंत्री की संकल्पना हो रही साकार
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : छह माह में बदली जिला अस्पताल की सूरत, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की मुख्यमंत्री की संकल्पना हो रही साकार

charlineraj_admin June 22, 2024 1 minute read
District Hospital Health Services

District Hospital Health Services

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर में चिकित्सा संस्थानों की सूरत बदलने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनुपालना के प्रयास सफल साबित हुए हैं. शहर के एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय में इसका असर दिखने लगा है. चिकित्सालय में गत वर्षों की तुलना में ओपीडी में 2, आईपीडी में 5 और मेजर ऑपरेशन में 72 प्रतिशत तक वृद्धि आंकी गई है. गत छह महीनों में आईपीडी मरीजों के चिरंजीवी पैकेजों में 65 और क्लेम में 35 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई है.

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि आमजन को इन सेवाओं का अधिकतम लाभ मिले. इसके मद्देनजर प्रदेश के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल से लेकर प्रत्येक जिले के दूरस्थ गांव स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र तक नॉर्म्स के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं.

अस्पताल अधीक्षक डाॅ. सुनील हर्ष ने बताया कि ओपीडी और आईपीडी रोगी भार को देखते हुए दवाओं के सब स्टोर खोलने के लिए 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हो गई है. तीन साल पूर्व निर्मित अस्पताल के एसएनसीयू और एमएनसीयू वार्ड को अतिरिक्त स्टाफ लगाकर प्रारम्भ किया गया है. स्त्री रोग विभाग में ऑपरेशन थिएटर को पुनः चालू करवाते हुए सिजेरियन एवं सहित बच्चेदानी के ऑपरेशन की सुविधा प्रारम्भ करवाई गई है. चिकित्सालय के आईएलआई विभाग का स्थानांतरण कर दिया गया है, जिससे मरीजों को जल्दी सुविधा मिल रही है. अस्पताल के सामने पीडब्ल्यूडी के माध्यम से नया पार्किंग एरिया विकसित किया गया है.

सरकार स्तर पर प्राप्त सुविधाओं के अलावा भामाशाहों को भी सुविधा विस्तार के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इसके तहत अस्पताल को नई एक्सरे और ईसीजी मशीन प्राप्त हुई है. सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल में काॅलेज द्वारा सोनोग्राफी की नई मशीन उपलब्ध करवाई गई है. इससे गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को लाभ मिल रहा है.

मरीजों की सुविधा के लिए नए सैम्पल कलेक्शन एरिया में टीनशेड और वेटिंग एरिया दानदाताओं के सहयोग से विकसित किया गया है. चिकित्सालय लेब की मरम्मत और नवीनीकरण पीडब्ल्यूडी और दानदाताओं की मदद से करवाया जा रहा है. रोटरी क्लब के सहयोग से शिशु रोग ओपीडी, अस्थि रोग ओपीडी एवं इमरजेंसी ओपीडी का कायाकल्प किया गया है.

चिकित्सालय के सर्जरी विभाग, नेत्र विभाग, ऑर्थो विभाग एवं स्त्री रोग विभाग में मरीजों की सुविधा को लिए माइनर ओटी का निर्माण करवाया गया है. दानदाताओं के सहयोग से पानी की प्याऊ का जीर्णोद्धार करवाया गया है. मरीजों की सुविधा के लिए दानदाताओं के सहयोग से नए रजिस्ट्रेशन काउंटर का निर्माण करवाया गया है, जिससे अनावश्यक भीड़भाड़ को बेहतर तरीके से प्रबंधन किया जा सकेगा.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : सहेली का लिवइन पार्टनर निकला कातिल, बिना सर व दोनों हाथ वाले महिला के शव मामले में पुलिस का खुलासा, जोधुपर में मिला सिर व हाथ
Next: बीकानेर : बीजेपी नेता स्व. सुन्दर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भाजपा वटवृक्ष की बुनियाद स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी जैसे महापुरुषों ने डाली – अर्जुनराम मेघवाल

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.