Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : 18 हजार को मिलेगा रोजगार, 115 इकाइयों से होगा 30,519.88 करोड़ रुपए के MOU, जिला स्तरीय राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट 13 नवंबर को
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : 18 हजार को मिलेगा रोजगार, 115 इकाइयों से होगा 30,519.88 करोड़ रुपए के MOU, जिला स्तरीय राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट 13 नवंबर को

charlineraj_admin November 9, 2024 1 minute read
District level Rising Rajasthan Investment Summit on 13th November

District level Rising Rajasthan Investment Summit on 13th November

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर में जिला स्तरीय राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन 13 नवंबर को होटल लक्ष्मी निवास में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा. इस दौरान 115 इकाइयों द्वारा 30,519.88 करोड़ रुपए के एमओयू किए जाएंगे. इनसे 14,032 लोगों को प्रत्यक्ष तथा 4,839 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे. जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने शनिवार आयोजित प्रेस वार्ता में इससे जुड़ी तैयारियों की जानकारी दी. इस दौरान जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा तथा रीकन के वरिष्ठ प्रबंधक सुनील गर्ग मौजूद रहे.

उन्होंने बताया कि बीकानेर में सोलर, वूलन, सेरेमिक, पर्यटन और खाद्य आधारित उत्पादों के क्षेत्र में भरपूर संभावनाएं हैं. सोलर के लिए पर्याप्त भूमि होने तथा एशिया की सबसे बड़ी उन मंडी बीकानेर में होने के कारण नए निवेशकों को काफी प्रोत्साहन मिल रहा है. उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय इन्वेस्टमेंट समिट में जिले में निवेश के लिए इच्छुक उद्यमियों के लिए ऑनलाइन एमओयू की व्यवस्था राज निवेश पोर्टल पर की गई है. उन्होंने बताया कि एमओयू के लिए 25 अन्य प्रस्तावों पर चर्चा भी अंतिम चरण में है. वहीं राज्य स्तर पर जिले से जुड़े विभिन्न एमओयू किए गए हैं.

जिला कलेक्टर ने बताया कि सभी एमओयू को उनकी आवश्यकता के अनुसार समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जाएगा. उन्होंने समिट की अब तक की तैयारियों के बारे में बताया और कहा कि राज्य सरकार के महत्वकांक्षी पहल के तहत आयोजित होने वाले इस समिति से बीकानेर के औद्योगिक विकास को नहीं आयाम मिलेंगे. जिला कलेक्टर ने बताया कि समिट के दौरान होने वाले 115 एमओयू में 91 नए प्रोजेक्ट हैं। वही 24 प्रोजेक्ट का एक्सटेंशन किया जाएगा.

सोलर क्षेत्र में होगा सर्वाधिक निवेश
जिला कलेक्टर ने बताया कि नेकोफ ऊर्जा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 20 हजार करोड़ तथा क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 8 हजार करोड रुपए का निवेश किया जाएगा. वहीं हरियाणा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड द्वारा 375, एसए रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 280 तथा ओविक सोलर द्वारा 200 करोड रुपए का निवेश किया जाएगा. इसी प्रकार साईं वीएसएलपी बायो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 123, मुकेश ट्रेडिंग कॉरपोरेशन द्वारा 120 तथा जैन केयरिंग कॉर्पोरेशन, बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड तथा श्री राम सुपर स्पेशलिटी सर्जिकल सेंटर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 100 करोड रुपए निवेश किए जाएंगे.

जिला कलेक्टर ने बताया कि इन्वेस्ट समिट में एग्रो और एग्रो प्रोसेसिंग, आयुष, बायोफ्यूल सेरेमिक्स और ग्लास, कोल्ड चैन एंड प्रिजर्वेशन इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी रिन्यूएबल एंड नॉन रिन्यूएबल, फूड प्रोसेसिंग, फर्नीचर, गैस ग्रिड डेवलपमेंट, ग्रीन हाइड्रोजन, हेल्थकेयर, पैकेजिंग, प्लास्टिक, सोलर मैन्युफैक्चरिंग, टूरिज्म वेयरहाउसिंग सहित विभिन्न क्षेत्र में निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : जेठाराम बिश्नोई को 31 साल बाद मिला शहीद का दर्जा, पश्चिम बंगाल में पेट्रोलिंग के दौरान नदी में गिरी थी नाव
Next: बीकानेर : मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.