Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • बीकानेर : पुलिस को बड़ी कामयाबी, छीना झपटी कर पर्स व मोबाइल लूटने वाली गैंग पकड़ी, 7 बदमाशों से चोरी का सामान भी बरामद,
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : पुलिस को बड़ी कामयाबी, छीना झपटी कर पर्स व मोबाइल लूटने वाली गैंग पकड़ी, 7 बदमाशों से चोरी का सामान भी बरामद,

charlineraj_admin October 11, 2024 1 minute read
Gang involved in snatching, snatching purse and mobile phone caught

Gang involved in snatching, snatching purse and mobile phone caught

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर पुलिस को एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में बड़ी सफलता हाथ लगी है. सदर थाना पुलिस ने शहर में पिछले लंबे समय से सक्रिय छीनाझपटी की गैंग के 3 बदमाशों को पकड़ा है. जो शहर में राह चलते लोगो से पर्स व मोबाइल छीनने की वारदातों को अंजाम देते थे. इसके अलावा पुलिस ने टैक्सी के अन्दर सवारी बैठा कर मौका देख कर सवारी के साथ लूट करने वाली गैंग के भी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले में आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है.

मामले की जानकारी देते हुए सदर थानाधिकारी कुलदीप सिंह चारण ने बताया कि शहर में आये दिन हो रही पर्स एवं मोबाईल फोन छीनने की वारदातों को लेकर एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई. मामले में एक टीम का गठन कर घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. इसके अलावा मुखबिर तंत्र की सहायता व तकनीकी साधनों का प्रयोग करते हुए राह चलते लोगों से पर्स व मोबाईल छीनने वाली गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की.

जिसमें इन बदमाशों से लूटे गये मोबाईल फोन भी बरामद किये गए हैं. इसके अलावा दो सदिंग्ध व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया है. साथ ही टैक्सी में सवारी बैठा कर मौका देख कर सवारी के साथ लूटपाट कर उसका मोबाईल व रूपये छीनने की वारदातें अंजाम देने वाले भी 2 बदमाश पुलिस ने पकड़े हैं. इनसे लूटा गया सामान व नगद राशि को भी बरामद किया जा चुका है.

एसएचओ कुलदीप सिंह चारण ने बताया कि कार्रवाई में राह चलते लोगो से पर्स व मोबाईल छीनने वाली गैंग के गिरफ्तार बदमाश सूर्यप्रताप उर्फ सूरज पुत्र प्रेमसिंह जाति राजपूत उम्र 22 साल निवासी 14/78 मुक्ताप्रसाद नगर पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर, विनोद नायक पुत्र बीरबल राम नायक उम्र 21 साल निवासी राजीव नगर मुक्ताप्रसाद नगर पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर व सुरेन्द्र बिश्‍नोई पुत्र रामनारायण उर्फ पपूराम उम्र 21 साल निवासी कच्ची बस्ती मुक्ताप्रसाद नगर पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर को गिरफ्तार किया गया है.

वहीं टैक्सी में सवारी को लूटने वाल गैंग के गिरफ्तार बदमाश अनिल नायक पुत्र लालचंद निवासी गली नम्बर 5 अम्बेडकर कोलोनी पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर व राजू नायक पुत्र लालचंद निवासी गली नम्बर 5 अम्बेडकर कोलोनी पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा धारा 170 बीएनएसएस में बाबुलाल पुत्र पपूराम नायक उम्र 22 साल निवासी कच्ची बस्ती मुक्ताप्रसाद नगर पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर व श्रवण पुत्र अशोक माली उम्र 19 साल निवासी रामपुरा बस्ती गली नम्बर 20 पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों से वारदातों के संबध में गहनता से पूछताछ कर रही है.

इन गिरफ्तार बदमाशों ने शहर में रविन्द्र रंगमंच के सामने, सांगलपुरा से हेमू चौराहा रोड पर पुलिस थाना जेएनवीसी, भैरू मन्दिर रोड पुलिस थाना बीछवाल व मिलन ट्रेवल्स वाली रोड पर वारदातें करना कबूल किया है. एसएचओ कुलदीप सिंह चारण ने बताया कि इस कार्रवाई में कानिस्टेबल रवि व अभिषेक की विशेष भूमिका रही. इसके अलावा टीम में जयवीरसिंह उपनिरीक्षक, मुकेश हैडकानि, पुरूषोतम कानि., देबूराम कानि., रमेश कानि., भगवान सिंह कानि. अभय कमांड एण्ड कन्ट्रो ल सेन्टर (विशेष भूमिका) व ओमप्रकाश कानि. अभय कमांड एण्ड कन्ट्रो ल सेन्टर (विशेष भूमिका) शामिल रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुंबई : नोएल टाटा चुने गए टाटा ट्रस्ट समूह के चेयरमैन, रतन टाटा के बाद संभालेंगे विरासत
Next: बीकानेर : क्रिकेटर बेटियों ने किया नाम रोशन, राज्य स्तरीय 68वीं राज्यस्तरीय विद्यालयी 17 वर्षीय क्रिकेट छात्रा वर्ग प्रतियोगिता जीतकर लौटी टीम का स्वागत

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.