Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : खरबारा-देवासर सड़क का लोकार्पण, केंद्रीय मंत्री मेघवाल व विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल मौजूद, रक्षा मंत्री ने की BRO की 75 परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : खरबारा-देवासर सड़क का लोकार्पण, केंद्रीय मंत्री मेघवाल व विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल मौजूद, रक्षा मंत्री ने की BRO की 75 परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित

charlineraj_admin October 12, 2024 1 minute read
Inauguration of Kharbara-Devasar road

Inauguration of Kharbara-Devasar road

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को 2 हजार 236 करोड़ रुपये की लागत के सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की 75 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को राष्ट्र को वर्चुअल माध्यम से समर्पित किया. यह परियोजनाएं (22 सड़कें, 51 पुल और दो अन्य) 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में फैली हुई हैं. इनमें उन्नीस जम्मू और कश्मीर में, 18 अरुणाचल प्रदेश में, 11 लद्दाख में, नौ उत्तराखंड में, छह सिक्किम में, पांच हिमाचल प्रदेश में, दो-दो पश्चिम बंगाल और राजस्थान में और एक-एक नागालैंड, मिजोरम तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हैं.

अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने इन परियोजनाओं को सीमावर्ती बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और इन क्षेत्रों की सामाजिक-आर्थिक प्रगति सुनिश्चित करने के सरकार के अटूट संकल्प का प्रमाण बताया. उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं देश की रक्षा तैयारियों को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होंगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘2047 तक विकसित भारत’ के सपने को ऐसी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के माध्यम से साकार किया जा सकता है. इन 75 परियोजनाओं के उद्घाटन के साथ, बीआरओ ने 2024 में 3,751 करोड़ रुपये की कुल लागत से कुल 111 बुनियादी ढांचा परियोजनाएं पूरी की हैं. इसमें 1,508 करोड़ रुपये की 36 परियोजनाएं शामिल हैं.

केंद्रीय मंत्री और विधायक खरबारा में रहे मौजूद
छत्तरगढ़ तहसील के खरबारा में खरबारा-देवासर चेतक परियोजना की सड़क का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया. यह सड़क सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित की गई है, जिसका उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में सुगम यातायात की सुविधा प्रदान करना है. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों का सम्पूर्ण विकास करके आमजन का जीवन सुगम बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पूर्णत: प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि इन हजारों करोड़ रुपए के यह आधारभूत कार्य आमजन के लिए बेहद लाभदायक साबित होंगे. वहीं इस सड़क के निर्माण से सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगी और आवागमन सुगम होगा.

खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से सीमांत क्षेत्र में रहने वाले लोगों का जीवन स्तर सुधरा है. आमजन को सभी आधारभूत सुविधाएं मिलने लगी हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के बेहतर परिणाम सामने आएंगे. इस दौरान पूर्व विधायक बलवीर लूथरा, हरिकिशन जोशी, ब्रह्मदेव चोटिया, गिरधारी धतरवाल, सुरेंद्र सिंह, राजू राईका, इंद्राज बेनीवाल, फैयाज हुसैन, बलवंत बिजारनिया, राजकुमार जाखड़, धर्मपाल माली, सोहन सिंह सहित सीमा सड़क संगठन के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : रंगीला फाउंडेशन ने 18वें वर्ष वितरित किए तुलसी के पौधे, सनातन धर्म में तुलसी का विशेष महत्व – विधायक व्यास
Next: जयपुर : प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक, 7 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव में प्रत्याशी पैनल पर मंथन

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.