Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • कोलायत में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कार्तिक पूर्णिमा मेले पर कपिल मुनि सरोवर में भक्ति, सजावट और सेवा का दिखा अद्भुत संगम, महाआरती के साथ दीपदान, आतिशबाजी व सांस्कृतिक संध्या आयोजित
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

कोलायत में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कार्तिक पूर्णिमा मेले पर कपिल मुनि सरोवर में भक्ति, सजावट और सेवा का दिखा अद्भुत संगम, महाआरती के साथ दीपदान, आतिशबाजी व सांस्कृतिक संध्या आयोजित

charlineraj_admin November 5, 2025 1 minute read
575161389_1386561806804948_2372740840302097014_n


बीकानेर जिले में कपिल मुनि की पावन धरती कोलायत में चल रहे मेले में मंगलवार का दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत प्रतीक बन गया. हरियाणा, पंजाब, गुजरात सहित विभिन्न प्रांतों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने कपिल सरोवर में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया. अल सुबह से श्रद्धालु सरोवर घाटों की ओर बढ़ते नजर आए. झझु चौराहा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्राएं करते हुए सरोवर परिसर पहुंचे. घाटों पर दिनभर रौनक रही. श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना, दान-पुण्य और धार्मिक आयोजनों में भाग लेकर अपनी आस्था व्यक्त की. गुरुद्वारा परिसर को भी आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया था. यहां दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही रही. लंगर का आयोजन देर रात तक चलता रहा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. सिख समाज द्वारा की गई व्यवस्था और सेवा भावना ने सभी का मन मोह लिया.

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और समाजों के परिसरों में जाकर श्रद्धालुओं का हाल जाना. उन्होंने कहा कि कपिल मुनि मेला श्रद्धा, एकता और सद्भाव का प्रतीक है. साथ ही प्रशासनिक अमले को श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इस अवसर पर बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास सहित सर्वसमाज के प्रबुद्धजन भी उपस्थित रहे. जयवीर सिंह भाटी ने कहा कि कपिल मुनि मेला क्षेत्र की पहचान और गौरव है. लाखों श्रद्धालुओं की आस्था इस तपोभूमि से जुड़ी हुई है. उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग की सहभागिता से यह आयोजन और भी भव्य रूप ले चुका है.

सरोवर परिसर रोशनी से नहाया हुआ दिखाई दिया. हर घाट पर सजावट की गई थी और श्रद्धालु दीयों से पूजा करते नजर आए. संध्या समय साधु-संतों के भजन-कीर्तन और कथा श्रवण से वातावरण भक्ति रस में डूब गया. क्षमा राम जी महाराज की कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. वहीं, ढाई दिन के महंत सहित साधु-संतों ने नगर परिक्रमा निकालकर भक्तिभाव का अनोखा संदेश दिया. मेले में देर रात तक बाजारों में रौनक रही. महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक खरीददारी की, वहीं ग्रामीणों ने प्रसाद, पूजा सामग्री और धार्मिक वस्तुएं खरीदीं. महिला पुलिस, पुलिस जाब्ता और प्राइवेट गार्ड्स ने घाटों और मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली हुई थी. प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी में जुटे रहे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. उपखण्ड अधिकारी राजेश नायक, सीओ संग्राम सिंह, तहसीलदार पूनम कंवर, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. सुनील जैन, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी गिरदावर बजरंग पंवार सहित संपूर्ण प्रशासनिक टीम सक्रिय रही.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: अचानक किसान की ढाणी में लगी आग, सबकुछ हुआ खाक, परिवार खुले आसमान तले !
Next: ब्राजील की मॉडल लड़की का हरियाणा कनेक्शन, राहुल गांधी के “हाइड्रोजन बम” से चर्चित !

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.