Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : ‘मिशन सरहद संवाद’ का राववाला ग्राम पंचायत से आगाज, जिला कलेक्टर ने विकास कार्यों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानी समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : ‘मिशन सरहद संवाद’ का राववाला ग्राम पंचायत से आगाज, जिला कलेक्टर ने विकास कार्यों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानी समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश

charlineraj_admin October 10, 2024 1 minute read
'Mission Sarhad Samvad' started from Raowala Gram Panchayat

'Mission Sarhad Samvad' started from Raowala Gram Panchayat

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि की पहल पर गुरुवार को बज्जू खालसा पंचायत समिति की राववाला ग्राम पंचायत से ‘मिशन सरहद संवाद’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने राववाला ग्राम पंचायत में प्रगतिरत विकास कार्यों, स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी परिवेदनाएं सुनीं. जनसुनवाई में 76 परिवाद प्राप्त हुए. इस दौरान ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने उनकी समस्याएं जानी और परिवादों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को टाइमलाइन देते हुए निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

जिला कलेक्टर ने कहा कि जिला स्तरीय अधिकारी यहां प्राप्त परिवादों के निस्तारण के लिए फील्ड ऑफिसर्स के साथ समन्वय करते हुए प्रकरण निस्तारित करवाएंगे. इन प्रकरणों को संपर्क पोर्टल भी ऑनलाइन किया जाएगा तथा उनके जवाब अपलोड करवाए जाएंगे. जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सीमा पर स्थित ग्राम पंचायतों के अंतिम पात्र व्यक्ति को मिले यह सुनिश्चित किया जाएगा. आमजन अपनी समस्याओं समाधान के लिए स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं. प्राथमिकता से इनका समाधान करवाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि सीमा पर बसे गांव और गांववासी विकास के मुख्य धारा में शामिल हों, इसके लिए सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई जाएगी. जनसुनवाई में विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं, पात्रता तथा आवेदन प्रक्रिया के संबंध में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी. जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि आने वाले दिनों में सीमावर्ती क्षेत्रों की अन्य ग्राम पंचायतों में संवाद आयोजित किए जाएंगे. स्थानीय निवासी अपनी आवश्यकता के अनुसार प्रस्ताव तैयार कर प्रशासन को अवगत करवा सकते हैं.

खेल मैदान और नई आंगनवाड़ी भवन के प्रस्ताव तैयार
जिला कलेक्टर ने राववाला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने विद्यालय में खेल मैदान और एक नई आंगनवाड़ी भवन निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रस्ताव बनते ही इनके निर्माण की स्वीकृति देते हुए कार्य प्रारंभ करवाए जाएंगे.

स्कूल की एप्रोच सड़क से अतिक्रमण हटाने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तक पहुंचने की एप्रोच रोड पर अतिक्रमण शिकायत मिली. मौके का निरीक्षण करते हुए जिला कलेक्टर वृष्णि ने ग्राम विकास अधिकारी को अगले 3 दिन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने महात्मा गांधी नरेगा और अन्य योजनाओं के तहत प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता देखी.

इस दौरान सीईओ जिला परिषद सोहनलाल, स्थानीय सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि व जिला स्तरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे. 24 अक्टूबर को 14 बीडी और 20 बीडी में आयोजित होगा मिशन सरहद संवाद मिशन सरहद संवाद के तहत 24 अक्टूबर को 14 बीडी और 20 बीडी में जनसुनवाई आयोजित होगी.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : दूषित मिठाई व नमकीन सहित सामग्री करवाई नष्ट, ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ के तहत कार्यवाही
Next: बीकानेर : केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल शुक्रवार को आएंगे बीकानेर, 2 दिन दशहरे सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.