
Mother's condolence to BJP organization general secretary Chandrashekhar
चार लाइन न्यूज़ डेस्क – भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के पूर्व संगठन महामंत्री एवं वर्तमान में भाजपा तेलंगाना के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की माताजी के निधन हो गया. सोमवार को भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, विश्वकर्मा कौशल कला बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, पूर्व विधायक रतनगढ़ अभिनेष महर्षि, भाजपा बीकानेर देहात जिला उपाध्यक्ष शिव प्रजापत, जिला उपाध्यक्ष सवाई सिंह तंवर, जिला महामंत्री श्याम पंचारिया, भंवरदास स्वामी ने उत्तरप्रदेश के बांदा में ग्राम महुआ स्थित उनके आवास पर पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवारजनों को ढांढस बंधाया.