Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • जयपुर : कांग्रेस की ये ब्लॉक और मंडल कमेटी भंग, कमजोर कड़ी ठीक करने के लिए डोटासरा की कवायद, 15 दिनों में होगा पुनः गठन
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

जयपुर : कांग्रेस की ये ब्लॉक और मंडल कमेटी भंग, कमजोर कड़ी ठीक करने के लिए डोटासरा की कवायद, 15 दिनों में होगा पुनः गठन

charlineraj_admin August 3, 2024 1 minute read
PCC Chief Dotasara Action

PCC Chief Dotasara Action

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – प्रदेश में लोकसभा चुनाव में मिली बढ़त के बाद कांग्रेस खासी उत्साहित है. अब 5 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले संगठन की कमजोर कड़ियों को ठीक करने का काम शुरू हो गया है. इसके चलते राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ने ब्लॉक और मंडल कमेटी को भंग कर दिया है. साथ ही डोटासरा ने सभी जिला पदाधिकारी प्रभारियों, जिलाध्यक्ष व जिला स्तर के दिग्गजों को अगले 15 दिनों में प्रस्ताव लेकर ब्लॉक एवं मण्डल कांग्रेस कमेटियों का पुनः गठन करने को कहा है. हाल ही में पीसीसी चीफ डोटासरा द्वारा कांग्रेस की कमजोर कड़ियों को टटोलने के लिए ब्लॉक, मंडल, जिला अध्यक्षों व प्रभारियों से फीडबैक लिया था और उसी आधार पर इन ब्लॉक एवं मण्डल कांग्रेस कमेटियों को भंग करने की कार्यवाही की गई है.

कांग्रेस प्रवक्ता एवं पीसीसी महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा द्वारा की गई कार्यवाही में सिरोही जिले की रेवदर एवं आबूरोड़, करौली जिले की हिण्डौन शहर व हिण्डौन देहात, टोंक जिले की टोडारायसिंह, देवली, अलीगढ़-उनियारा, दौसा जिले के दौसा एवं लवाण तथा हनुमानगढ़ जिले ब्लॉक भादरा शहर के ब्लॉक अध्यक्ष व ब्लॉक कार्यकारिणी एवं मण्डल अध्यक्ष तथा मण्डल कार्यकारिणियों को भंग किया गया है. अब यहां अगले 15 दिनों में जिला पदाधिकारी प्रभारी, जिलाध्यक्ष व जिला स्तर के प्रमुख नेताओं द्वारा नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी.

चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सुदृढ़ करने हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशों पर सभी जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठक प्रदेश पदाधिकारी प्रभारियों द्वारा ली गई. निष्क्रिय तथा सक्रिय पदाधिकारियों का फीडबैक प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव लड़े प्रत्याशियों तथा प्रभारी पदाधिकारियों से प्राप्त किया गया. प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्राप्त फीडबैक के आधार पर संगठनात्मक पुर्नगठन हेतु आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों व मण्डल कांग्रेस कमेटियों को भंग करने के आदेश जारी हुए है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : धरणीधर मंदिर परिसर का अवलोकन कर जिला कलेक्टर ने विकास कार्यों की देखी गुणवत्ता, ट्रस्ट के कार्यों की सराहना कर ली जानकारी
Next: दिल्ली : भारतीय रुपए में भारी गिरावट, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरा रिकॉर्ड निचले स्तर पर !

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.