Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • दिल्ली : हरिभाऊ किशनराव बागड़े राजस्थान के नए राज्यपाल, कभी घर-घर डालते थे अख़बार, 9 राज्यों में नए राज्यपाल, कटारिया पंजाब तो माथुर सिक्किम के राज्यपाल
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

दिल्ली : हरिभाऊ किशनराव बागड़े राजस्थान के नए राज्यपाल, कभी घर-घर डालते थे अख़बार, 9 राज्यों में नए राज्यपाल, कटारिया पंजाब तो माथुर सिक्किम के राज्यपाल

charlineraj_admin July 28, 2024 1 minute read
President appointed Governor

President appointed Governor

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – राजस्थान के राज्यपाल का कार्यकाल पूरा होने के चलते कौन होगा नया राज्यपाल की अटकलों पर विराम लग गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने शनिवार रात को राजस्थान समेत 9 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की है. जिसमें राजस्थान के नए राज्यपाल की नियुक्ति करते हुए महाराष्ट्र के हरिभाऊ किशनराव बागड़े को प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है.  महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व स्पीकर बागड़े जल्द ही राज्यपाल पद की शपथ लेंगे. हरिभाऊ महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं. वे राजस्थान में कलराज मिश्र का स्थान लेंगे. मिश्र का बतौर राज्यपाल पांच साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है.

President appointed Governor

राष्ट्रपति ने नए राज्यपालों की निुयक्ति में राजस्थान के नेताओं को खासा तवज्जो मिली है. इससे राजस्थान बीजेपी में खुशी की लहर है. असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को पंजाब और ओमप्रकाश माथुर सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां देने का सिलसिला चल रहा है.

President appointed Governor

हरिभाऊ किशनराव बागड़े का जन्म 17 अगस्त 1945 को औरंगाबाद के चित्तेपिम्पलगांव में हुआ था. नाना नाम से जाने जाने वाले हरिभाऊ महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहने के अलावा विधानसभा अध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं. वे औरंगाबाद जिले की फुलंब्री विधानसभा सीट से 5 बार विधायक रहे हैं. 13 वर्ष की उम्र में हरिभाऊ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने थे. वह बेहद गरीब परिवार से आते है. उन्होंने आजीविका चलाने के लिए कई सालों तक औरंगाबाद के फुलंब्री में अखबार भी बेचा. अखबार बेचते-बेचते उन्होंने लोगों से जनसंपर्क बनाया. उनकी लोकप्रियता को देख बीजेपी ने उन्हें 1985 में पहली बार विधानसभा का टिकट दिया और वह पहली बार विधायक बने. महाराष्ट्र सरकार में रोजगार मंत्री के पद पर भी रहे हैं.
President appointed Governor
इसके अलावा राष्ट्रपति ने राज्यपाल की नई नियुक्तियों में राजस्थान बीजेपी के दिग्गत नेता रहे गुलाबचंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है. कटारिया अब तक असम के राज्यपाल थे. उन्हें पंजाब के साथ ही चंडीगढ़ प्रशासक की भी जिम्मेदारी दी गई है. उदयपुर के रहने वाले कटारिया पूर्व में राजस्थान के गृहमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं.
President appointed Governor

वहीं गुजरात राज्य के प्रभारी रह चुके बीजेपी नेता ओमप्रकाश माथुर को सिक्किम के राज्यपाल के जिम्मेदारी सौंपी गई है. राजस्थान के पाली के माथुर पूर्व में गुजरात राज्य के प्रभारी समेत बीजेपी संगठन में कई पदों पर रह चुके हैं. उनका नाम कई बार राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के लिए भी चर्चा में रह चुका है. वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नजदीकी नेताओं में माने जाते हैं. माथुर की मारवाड़ समेत पूरे राजस्थान की राजनीति में अच्छी पकड़ है.

 

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आज आएंगे बीकानेर, पहले जाएंगे नोखा के मूलवास-सिलवा फिर देशनोक करणी माता मंदिर
Next: बीकानेर : पीएम ने की ‘मन की बात’, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी व अर्जुनराम मेघवाल सहित अनेक लोगों ने सुना कार्यक्रम

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.