Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : शहर जिला कांग्रेस की त्रैमासिक संगठनात्मक बैठक, जिला प्रभारी ने सरकार को बताया विजनहीन व संवेदनहीन के साथ रिमोट वाली सरकार
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : शहर जिला कांग्रेस की त्रैमासिक संगठनात्मक बैठक, जिला प्रभारी ने सरकार को बताया विजनहीन व संवेदनहीन के साथ रिमोट वाली सरकार

charlineraj_admin November 7, 2024 1 minute read
Bikaner city district congress meeting

Bikaner city district congress meeting

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर शहर जिला कांग्रेस की त्रैमासिक बैठक आज जिला कांग्रेस कार्यालय में सम्पन्न हुई. शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शहर कांग्रेस प्रभारी, प्रदेश महासचिव व अनूपगढ़ विधायक शिमला नायक ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्राप्त दिशा निर्देशों से अवगत करवाते हुए कहा कि संगठन की भूमिका वर्तमान सरकार के समय में अति महत्वपूर्ण हो गई है. आज प्रदेश में पिछले एक साल में जितने अपराध बड़े है जितनी चोरिया बढ़ी है महिलाएं सुरक्षित नहीं है बालिकाएं सुरक्षित नहीं है. युवा किसान छात्र सभी परेशान है और राज्य की भाजपा सरकार विहीन विहीन रहते हुए दिल्ली के रिमोट से चल रही है. राज्य की जनता भगवान के भरोसे है ऐसे में कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वो आमजनता के दैनिक जरूरतों के कार्य के लिए आगे आए.

उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जो सबसे ज्यादा सक्रिय होगा आम जनता की आवाज बनेगा. वही आगामी निकाय चुनावों में प्रमुख दावेदार होगा. पार्टी के उम्मीदवार के रूप में और जो उम्मीदवार ना बने उनको संगठन में अहम भूमिका दी जाएगी. आप सभी एक माला के मोती बनकर कार्य करे प्रदेश कांग्रेस कमेटी और मेरे प्रभारी रहते पार्टी के प्रति सच्ची सद्भभावना से कार्य करने वालो को मौका मिलेगा.

जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने अपने अध्यक्षीय उद्बबोधन में कहा कि अब समय ये नहीं है कि शुरुआत कौन करे, समय है कि आप खुद से अपने इलाकों की समस्या को लेकर आओ मैं आपके साथ उक्त कार्य के लिए चलूंगा. जिला कांग्रेस कमेटी अब हर वार्ड हर व्यक्ति के जायज कार्य के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेगी. इसके साथ ही बीकानेर के हर क्षेत्र में पनप रही समस्याओं को लेकर हर हफ्ते एक विभाग का घेराव कर विभागाधिकारी से कार्य ना होने या जनता की परेशानी को लेकर जवाबदारी तय की जाएगी. हर हफ्ते एक कार्यक्रम विभागों के प्रति घेराव का प्रस्ताव जिला अध्यक्ष ने उपस्थित कांग्रेसजनों से लिया. सभी ने अपने हाथ उठाकर उक्त प्रस्ताव को स्वीकार किया और पहला घेराव अगले हफ्ते मेडिकल कॉलेज का किया जाएगा.

जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि पूर्व और पश्चिम दोनों विधायक आम जनता की जरूरतों के लिए नहीं अपने स्वार्थ के लिए कार्य कर रहे है जो कि आमजनता के साथ धोखा है लेकिन कांग्रेस जनहित के लिए हर माकूल संघर्ष के लिए तैयार है. प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि संगठन पार्टी की मजबूती का आधार होता है और कार्यकर्ता को चाहिए कि वो अपने मोहल्ला वार्ड और गली में हर जरूरत के कार्य को करवाए न होने की स्थिति में जिला कांग्रेस से संपर्क करे लेकिन जनता को तकलीफ कम से कम हो.

प्रदेश सचिव साजिद सुलेमानी ने कहा कि जिस तरह से राज्य की भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार द्वारा जारी की गई जनहित की सुविधाओं को बंद किया है उसको लेकर जनता में भारी रोष है कांग्रेस को इन सबके लिए आमजनता के साथ संघर्ष को तैयार रहना चाहिए. उपाध्यक्ष श्रीलाल व्यास ने आगामी दिनों में मतदाता सूची के होने वाले शिविरों में सक्रियता से अपने लोगों के नए नाम जुड़वाने की बात कही. ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर और शहजाद भुट्टा ने कहा कि जल्द ही ब्लॉक स्तर पर हम वार्ड वार कार्यक्रम आयोजित करेंगे.

ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी और आनंद सिंह सोढा ने कहा कि आगामी दिनों में ब्लॉक कांग्रेस की मजबूती के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे और शिविरों के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता को वैचारिक और मानसिक रूप से शसक्त करने का कार्य करेंगे ताकि वे पार्टी के आमजनता की सेवा के सिद्धांत को अच्छे से जानकर कार्य कर सके.

संचालन करते हुए संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता जहां भी कहेगा संगठन उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष को तैयार रहेगा. लेकिन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चाहिए कि अविलंब आमजनता से संवाद कर उनकी तकलीफों को जाने और संगठन के निष्क्रिय व्यक्तियों की इस बार छुट्टी तय है और प्रदेश से भी ऐसा ही निर्देश प्राप्त हुआ है इसलिए संगठन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी.

बैठक को वरिष्ठ कांग्रेसी नरसिंहदास व्यास, उपाध्यक्ष ललित तेजस्वी, महासचिव यूनिस अली, तोलाराम सियाग, शिवकुमार गहलोत, संजय आचार्य, डॉ.पी.के.सरीन, फिरोज भाटी, राहुल जादूसंगत, मनोज किराडू, नितिन चढ्ढा, करणीसिंह राजपुरोहित, धनसुख आचार्य, रविकांत वाल्मिकी, जयदीप सिंह जावा, महिला नेत्री आशा देवी स्वामी, नित्यानंद पारिक, सचिव भवानी सिंह राजपुरोहित, जाकिर हुसैन, कैलाश गहलोत, ओमप्रकाश लोहिया, बिरजराम भील, मोहम्मद आरिफ भुट्टा, हाजिर खान, सईद रईसअली, मैक्स नायक ने संबोधित करते हुए पार्टी के निर्देशों की अक्षरशः पालना करने का संकल्प लिया. इस अवसरपर माणकचंद वाल्मीकि, सुरेश वाल्मिकी, मुकेश जोशी, जितेंद्र बिस्सा, विजेंद्र सिंह बिदावत, सुनील चावरिया, राकेश गहलोत, गणपत प्रजापत सहित कांग्रेस जन मौजूद थे.

अंत में राष्ट्रगान के साथ बैठक सम्पन्न हुई उसके बाद जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के साथ प्रभारी महासचिव विधायक शिमला नायक नगर निगम पहुंची और धरने पर बैठे कांग्रेसी पार्षदों की बात सुनकर आयुक्त से वार्ता करते हुए सभी को सामना रूप से देखने और कांग्रेसी पार्षदों के इलाके में भेदभाव नहीं करने की बात कही और समान रूप से विकास कार्य करवाने की बात कही जिसमें आयुक्त महोदय ने जल्द ही सर्वे करवाकर कार्य लगाने की बात कही कार्य लगने के बाद ही धरना समाप्त होगा.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : छठ पूजा पर्व की छाई रौनक, देवीकुंड सागर में विशेष पूजा-अर्जना, आईजी पासवान भी परिवार सहित पहुंचे
Next: बीकानेर : अमृता हाट मेला में म्यूजिकल चेयर और चम्मच दौड़ आयोजित, 10 नवम्बर तक स्केचिंग कैप और कच्छी घोड़ी नृत्य सहित विभिन्न आयोजन

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.