राजस्थान शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 का नया शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें छुट्टियों और स्कूल संचालन को लेकर कई अहम बदलाव किए गए हैं. नए कैलेंडर के अनुसार स्कूल पूरे साल 244 दिन संचालित होंगे, जबकि कुल 121 दिन अवकाश रहेगा. जिसमें कुल अवकाश में 52 रविवार शामिल हैं, जबकि 69 अन्य छुट्टियां निर्धारित की गई हैं. वहीं इस बार दीपावली पर 11 दिन की लंबी छुट्टियां रहेंगी, इसके अलावा सर्दी की छुट्टियां 1 जनवरी से शुरू होंगी. साथ ही गर्मी की छुट्टियों में 10 दिन की कटौती की गई है. इसके अलावा प्रिंसिपल पावर के तहत एक अतिरिक्त अवकाश का प्रावधान किया गया है.
